फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीरा रेड्डी का खुलासा- पहली प्रेग्नेंसी के बाद खुद को पहचान नहीं पा रही थी, 102 किलो हो गया था वजन

Sat, 27 Apr 2019 01:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sameera Reddy - फोटो : instagram
समीरा रेड्डी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंज्वॉय कर रही हैं । समीरा अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं । समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी और 2015 में बेटे हंस को जन्म दिया था ।
विज्ञापन

2 of 5
sameera reddy
हाल ही में समीरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहली प्रेग्नेंसी के दौरान किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा । उन्होंने कहा, 'मैं भी कभी करीना कपूर की तरह हॉट हुआ करती थी । प्रेग्नेंट होने के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था । प्रेग्नेंट होना एक नेचुरल प्रोसेस है । ये बहुत खूबसूरत है ।'
विज्ञापन

3 of 5
Sameera Reddy - फोटो : instagram
'पहले बच्चे के बाद मुझे वजन कम करने में काफी समय लगा था । हो सकता है दूसरे बच्चे में भी समय लगे । मैं शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी । मेरे लिए वो समय बहुत मुश्किल था । मैं हर समय ग्लैमरस नहीं लग सकती । लेकिन मैं बाहर निकलना चाहती हूं और सबसे कहना चाहती हूं कि ऐसा होना भी कोई बुरा नहीं है ।'

4 of 5
sameera reddy
'पहली प्रेग्नेंसी के बाद मुझे 4-5 महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा था । मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था । एक एक्ट्रेस होने के चलते मेरे ऊपर फिट दिखने का प्रेशर भी था। पब्लिक को फेस करने के लिए शेप में रहना जरूरी है ।' बता दें कि पहली प्रेग्नेंसी के बाद समीरा का वजन 102 किलो हो गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sameera reddy
इस पर उन्होंने कहा, 'मैं सेक्सी सैम से ऐसी हो गई थी । मेरा वजन 32 किलो ज्यादा हो गया था । मैं खुद को पहचान नहीं पा रही थी । मैं घर से बाहर निकलती थी तो लोग कहते थे- ये समीरा रेड्डी है । इसको क्या हो गया है । इसके चलते मैं काफी डिप्रेस भी हो गई थी लेकिन मैं एक अच्छी मां हूं । मैंने काफी मेहनत की ये समझने में कि मैं एक एक्टर भी हूं और एक मां और पत्नी भी ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें