फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameera Reddy: जब समीरा रेड्डी खुद को समझने लगी थीं बुरी मां, किया बेटी से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 23 Jun 2023 09:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

समीरा रेड्डी ने बतौर मां अपनी जिंदगी से जुड़ा एक डरावना मोमेंट साझा किया है। एक्ट्रेस अपनी बेटी नायरा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2014 में अपने प्यार अक्षय वर्दे के साथ शादी के बंधन में बंधीं समीरा रेड्डी आज दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस का एक हंस नाम का बेटा और एक नायरा नाम की बेटी है। पर्दे से दूर हो चुकीं समीरा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। समीरा ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी बेटी नायरा से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना के बारे में खुलासा करते हुए खुद को एक बुरी मां तक कह दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा रेड्डी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी बेटी नायरा 9 महीने की उम्र में बिस्तर से लुढ़क गई थीं। इस घटना ने एक्ट्रेस के रोंगटे खड़े कर दिए थे। समीरा ने बातचीत में कहा, 'पहली बार मैं यह सबके सामने स्वीकार कर रही हूं। जब मेरे पास हंस था तो कुछ नहीं हुआ, मैं एक अच्छी मां थी और जब मेरे पास नायरा थी तो मुझे उम्मीद थी कि मैं वहां रहूंगी लेकिन ऐसा न हो सका।'
विज्ञापन

3 of 5
समीरा रेड्डी फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा ने अपनी बात में जोड़ा, 'जब नायरा नौ महीने की थी, तो वह बिस्तर से लुढ़क गई, और वह जोर से गिरी। मैं आपको बता नहीं सकती लेकिन सचमुच, मैं ऐसी हो गई थी, जैसे मुझसे कोई बहुत बड़ा गुनाह हो गया। मैं गिल्ट में चली गई थी। मुझे उस वक्त लग रहा था कि इतने छोटे बच्चे को गिरने पर कहां चोट लगी होगी। हे भगवान! इसके बारे में बात करते हुए भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।'

Avneet Kaur: कंगना की 'तीखी जुबान' से हो गया अवनीत को प्यार? बोलीं- उनकी यह खूबी मुझे सबसे ज्यादा पसंद

4 of 5
नायरा - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के कारण पूर्व एक्ट्रेस ने रात के तीन बजे डॉक्टर को फोन किया था, क्योंकि नायरा चुप ही नहीं हो रही थी। आखिरकार डॉक्टर ने उसे शांत किया और सवाल पूछकर बच्चे के लिए उचित चिकित्सा सहायता का सुझाव दिया।

Golmaal 5: रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे शरमन जोशी? एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी-नायरा - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा रेड्डी ने कहा, 'मैं अब भी कांप रही हूं। वह चुप नहीं हो रही थी और मुझे लगा था कि मैंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उसकी पूरी जिंदगी खराब हो गई है। मुझे लगने लगा था कि मैं एक बुरी मां हूं।' समीरा फिलहाल पर्दे से दूर अपने बच्चों और पति के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें