फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीरा रेड्डी ने शेयर किया डिलीवरी के बाद 5वें दिन का अनुभव, बोलीं- टांके बुरी तरह दुखते हैं

Fri, 19 Jul 2019 12:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुईं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी हाल ही में दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है । बच्ची का जन्म खार स्थित बीम स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ है । इस बात की जानकारी समीरा की मां ने दी थी। अब समीरा ने इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंसी के बाद की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनका एक्सपीरियंस शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
समीरा ने लिखा, 'मैंने वादा किया था कि मैं अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताऊंगी। किसी की भी बॉडी के लिए ये मुश्किल होता है क्योंकि आपके शरीर में लगे टांके बुरी तरह दुखते हैं। कोई भी आपको उन रातों के लिए तैयार नहीं कर सकता जब आप अपने बच्चे को पूरा समय दूध पिलाते हो। आपका शरीर थकाने के मारे जवाब दे जाता है। आपके पेट की सूजन जाने में थोड़ा समय लेती है और ये मेरी डिलीवरी के बाद का 5वां दिन है।'
विज्ञापन

3 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
समीरा ने आगे लिखा, 'मैं अपनी बेटी को पाकर बेहद खुश हूं लेकिन मैं अपने अंदर के सभी बदलावों के चलते अपने आप को हार्मोनल रूप से ठीक महसूस नहीं कर पा रही हूं। ये सब ठीक हो जाएगा और यही सोचकर आपको आगे बढ़ना है।'
 

4 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
मीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे । दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा ने कुछ दिन पहले ही अंडर वॉटर फोटोशूट करवाया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था । इसके बाद भी उनका एक वीडियो सामने आया । ये एक नो मेकअप फोटोशूट था । वीडियो शेयर करने के साथ समीरा ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया । समीरा लिखती हैं, 'यह मेरी असलियत है। इस वीडियो में मैं एक बार फिर से अपना बेबी बंप दिखा रही हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें