फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन की बहन के साथ प्यार करते दिखे 4 साल के हंस, मां समीरा रेड्डी ने शेयर की सबसे प्यारी तस्वीर

Mon, 22 Jul 2019 12:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
समीरा रेड्डी ने 12 जुलाई को एक बेटी को जन्म दिया था । समीरा दूसरी बार मां बनी हैं । उनका 4 साल का एक बेटा हंस भी है । हाल ही में समीरा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है । इस फोटो में हंस अपनी बहन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं । समीरा ने फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा । 
विज्ञापन

2 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
समीरा लिखती हैं, 'पहली नजर का प्यार । बहन के आने से हंस काफी खुश है । ये देखना बहुत प्यारा है । संडे मॉर्निंग ।' समीरा की शेयर की हुई इस फोटो को एक दिन में 42 हजार लाइक्स मिल चुके हैं । बता दें कि समीरा ने मुंबई के बीम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था । इस तस्वीर से पहले भी समीरा ने एक पोस्ट लिखा था । 
विज्ञापन

3 of 5
sameera reddy - फोटो : social media
समीरा ने लिखा, 'मैंने वादा किया था कि मैं अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताऊंगी। किसी की भी बॉडी के लिए ये मुश्किल होता है क्योंकि आपके शरीर में लगे टांके बुरी तरह दुखते हैं। कोई भी आपको उन रातों के लिए तैयार नहीं कर सकता जब आप अपने बच्चे को पूरा समय दूध पिलाते हो। आपका शरीर थकान के मारे जवाब दे जाता है।'
 

4 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
'आपके पेट की सूजन जाने में थोड़ा समय लेती है और ये मेरी डिलीवरी के बाद का 5वां दिन है। मैं अपनी बेटी को पाकर बेहद खुश हूं लेकिन मैं अपने अंदर के सभी बदलावों के चलते अपने आप को हार्मोनल रूप से ठीक महसूस नहीं कर पा रही हूं। ये सब ठीक हो जाएगा और यही सोचकर आपको आगे बढ़ना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे । दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें