फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अंडरवॉटर फोटोशूट करवा ट्रोल हुईं समीरा, यूजर्स बोले- प्रेग्नेंट हो याद रखो

Thu, 04 Jul 2019 06:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक बेहद रोमांचक अंडरवॉटर फोटोशूट करवाया है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह का फोटोशूट करवाने के लिए यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस फोटोशूट में समीरा बिकनी पहने और उस खूबसूरत बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं लेकिन उनके फैंस इसे पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- हो सकता है कि आप सोच रही हों कि इन तस्वीरों में आप सुपर कूल लग रही हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह के फोटोशूट की क्या जरूरत है। प्लीज ध्यान रखें। बच्चे भगवान का तोहफा होते हैं। सावधान रहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
एक यूजर ने लिखा- इस तरह के तस्वीर की क्या आवश्यकता थी? गर्भावस्था में ऐसे फोटोशूट अच्छे नहीं लगते हैं। भगवान के उपहार का कुछ सम्मान करो। बहुत बुरा। शर्मनाक। एक यूजर ने लिखा- तुम क्या पागल हो गई हो? समीरा के इस तस्वीर पर ऐसे ही रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

4 of 6
sameera reddy - फोटो : social media
इन तस्वीरों पर किसी भी तरह का फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया गया है और न ही फोटोशॉप किया गया है। उसके बावजूद तस्वीरें इतनी शानदार आई हैं। भले ही समीरा अपने फोटोशूट को लेकर काफी खुश हैं लेकिन उनके फैंस इस तरह के फोटोशूट के लिए उनसे नाराज हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sameera reddy - फोटो : instagram
समीरा के इस फोटो शूट की प्रेरणा बेयोंस के मातृत्व शूट से ली गई है। शूटिंग के दौरान अपने अनुभव के बारे में समीरा कहती हैं, "मैंने इस फोटोशूट का पूरी तरह से आनंद लिया। यह मेरे करियर में अब तक शूट किए गए सबसे रोमांचक दृश्यों में से एक था। हमने कुछ ही घंटों में यह सब शूट किया। यह एक अनूठा अनुभव था। "
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sameera reddy - फोटो : social media
बता दें कि समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं। ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है। समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें