फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameera Reddy Birthday: समीरा ने कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम, एक्टिंग से दूर होकर भी चर्चा में रहती हैं

Sat, 14 Dec 2024 09:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का जन्मदिन (जन्म 14 दिसंबर 1978) है। वह अब बॉलीवुड या फिर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, इसके बावजूद भी चर्चा में रहती हैं। साथ ही लोगों की लाइफ में पॉजिटिव चेंज भी ला रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आई थीं, तो उनके चेहरे की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आगे उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से भी दर्शकों को हैरान किया। लेकिन लंबे समय से यह एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है। आखिर क्या कर रही हैं, समीरा इन दिनों? एक्टिंग नहीं कर रही हैं, तो कहां व्यस्त हैं? 

विज्ञापन

2 of 7
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@reddysameera

कुछ साल ही फिल्मों में नजर आईं 
समीरा रेड्डी ने साल 2002 में फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई बड़ी हिंदी फिल्मों में नजर आईं। साथ ही समीरा ने अलग-अलग दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्में भी कींं। साल 2013 में वह आखिर बार एक दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आई थीं।

विज्ञापन

3 of 7
पति के साथ समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के बाद करियर ब्रेक 
साल 2014 में समीरा ने अक्षय वर्दे नाम के एक बिजनेस मैन से शादी कर ली और वह गोवा में बसी गईं। समीरा और अक्षय के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। एक्ट्रेस समीरा पूरी तरह से अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं।  

 

4 of 7
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

अब बनी गईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर 
इस समय भी समीरा फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं, साथ ही एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी बन चुकी हैं। वह अपने फैंस से, ऑडियंस से कनेक्ट रहती हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। समीरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, वह शानदार वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। साथ ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों की जिंदगी में एक पॉजिटिव चेंज भी ला रही हैं।

विज्ञापन

5 of 7
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

करती हैं बॉडी पॉजिटिविटी पर बात 
समीरा एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं तो लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। खासकर उनकी फैन फॉलोइंग में महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में समीरा लंबे समय से बॉडी पॉजिटिविटी पर बात करती हैं। वह आम महिलाओं को सेल्फ लव की सलाह देती हैं। इसके लिए वह अपना खुद का उदाहरण देती हैं। समीरा ने खुलकर प्रेग्नेंसी के बाद होने वाले डिप्रेशन पर भी बात की है। ऐसे ही कई महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर वह बात करती हैं। इन दिनों महिलाओं को फाइनेंशियली कैसे स्ट्रॉन्ग होना चाहिए, इस बारे में भी बताती हुई नजर आईं।

विज्ञापन

6 of 7
सास और पति के साथ समीरा - फोटो : इंस्टाग्राम

सास के साथ है प्यारा रिश्ता 
समीरा की सास भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर समीरा के साथ नजर आती हैं। सास-बहू की यह जोड़ी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भाती है। दोनों अपनी लाइफ की कई सारी बातें, इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। समीरा की सास मंजरी वर्दे भी एक आधुनिक विचारों वाली महिला हैं, वह हमेशा ही समीरा को सपोर्ट करती हैं।
Raj Kapoor 100th Birthday: राज की चर्चित फिल्में और किरदार, सामाजिक मुद्दों को करती हैं उजागर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय देवगन की फिल्म 'नाम' का हिस्सा रहीं समीरा - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का हिस्सा
हाल ही में समीरा को अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ में भी देखा गया, यह फिल्म 20 साल बाद रिलीज हुई। करियर ब्रेक लेने से पहले समीरा रेड्डी ने यह फिल्म की थी। इस फिल्म की रिलीज पर समीरा रेड्डी ने भी खुशी जताई थी और एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया पेज पर की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें