समीरा रेड्डी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंज्वॉय कर रही हैं । समीरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं । हाल ही में समीरा रेड्डी की गोद भराई सेरेमनी हुई । गोद भराई की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं । इस दौरान समीरा ने येलो कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी और गले में खूबसूरत हार और बालों में गजरा कैरी किया ।
विज्ञापन
2 of 7
sameera reddy
- फोटो : social media
इस बेबी शॉवर सेरेमनी में समीरा का ट्रेडिशनल लुक वायरल हो रहा है । सेरेमनी में समीरा के साथ पूरा परिवार मौजूद था । समीरा के बेटे हंस और पति अक्षय वर्दे के साथ भी तस्वीरें सामने आईं । कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिसमें समीरा गोद भराई रस्म के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
baby shower
- फोटो : social media
इस दौरान समीरा ने फोटोशूट कराया । समीरा की गोदभराई रस्म ट्रेडिशनल तरीके से पूरी हुई । परिवार के बीच मस्ती मजाक करते हुए समीरा काफी खुश दिख रही थीं । समीरा की गोदभराई की रस्म के बाद सभी ने लजीज खाने का लुत्फ उठाया। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे ।
4 of 7
sameera reddy
- फोटो : social media
बता दें कि समीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । प्रेग्नेंसी के दौरान वैकेशन मनाते भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं । समीरा की कुछ तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन
5 of 7
sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। इस तस्वीर के साथ समीरा ने लिखा, 'जो लोग सतह पर तैरते हैं उन्हें इंसान की आत्मा की गहराई का अंदाजा ही नहीं होता।' यानी कि ट्रोल करने वाले इस बेहद खूबसूरत जज्बात से अंजान हैं।
विज्ञापन
6 of 7
sameera reddy
- फोटो : social media
बता दें कि समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे ।
दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी । अपनी शादी में समीरा ने नीता लूला की डिजाइन की हुई साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी । वहीं अक्षय कस्टमाइज बाइक पर बैठ समीरा के घर पर बरात लेकर पहुंचे थे ।