फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों से संबित पात्रा की बहस और हिंदुस्तानी भाऊ को मिली जान से मारने की धमकी, पांच खबरें

Thu, 02 Jul 2020 07:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
कश्मीर घाटी के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने जान पर खेलकर मासूम बच्चे को बचाया। हालांकि उसके नाना की मौत हो गई, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। साथ ही तीन अन्य जवान भी घायल हो गए। मस्जिद की ऊपरी मंजिल से आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, और मासूम बच्चा अपने नाना के शव पर बैठा था। बच्चे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसे भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया। लेकिन इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए बॉलीवुड के दो बड़े सितारे उनसे भिड़ गए। 

दीया और विशाल से भिड़ंत के बाद संबित पात्रा को याद आए ऋषि कपूर, बोले- वह मेरे साथ खड़े होते

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संगीता हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
समस्याएं जब चुनौती बनकर आती हैं तो काबिल लोग उन्हें मौके की तरह भी इस्तेमाल कर लेते हैं। मुंबई मनोरंजन जगत में टीवी कलाकारों ने यही किया। उनका बीमा अब उनके सीरियल प्रसारित करने वाले चैनल करवा रहे हैं। काम का भुगतान 90 दिन की बजाय अब महीना खत्म होते ही हो रहा है, लेकिन फिल्मों के सहायक कलाकारों के अच्छे दिन आने अभी बाकी हैं। उनके कोराना काल से पहले के काम का भुगतान भी नहीं हो रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म बोले चूड़ियां में काम करने वाले कुछ कलाकारों को अब तक उनका मेहनताना नहीं मिला है।

नवाजुद्दीन की फिल्म की अभिनेत्री ने लगाई बकाया दिलाने की गुहार, प्रोड्यूसर-मैनेजर का फोन नो रिप्लाई


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इसके पीछे बड़ी बहस चल रही है। मामले को लेकर हर दिन कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही उनके विकिपीडिया पेज पर समय अपडेट होने का मामला तेजी से गर्माया था। इस मामले को लेकर फैंस ने देश के गृहमंत्री तक से न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था विकिपीडिया ? ये है सच्चाई

 

4 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अलग-अलग अंदाज में डॉक्टरों को सलाम किया है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने डॉक्टर्स डे पर बड़ी घोषणा की है। जिसकी वजह से उनके फैंस सहित हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

डॉक्टर्स डे पर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने लिया अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला, हर कोई करेगा तारीफ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदुस्तानी भाऊ - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह राष्ट्रीय, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय भी देते रहते हैं। बीते दिनों वह एकता कपूर की वजह से काफी सुर्खियों में थे। अब हिंदुस्तानी भाऊ ने खुलासा किया है कि उन्हें  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से धमकियां मिल रही हैं। 

हिंदुस्तानी भाऊ को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने दी जान से मारने की धमकी, ट्वीट कर किया खुलासा



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें