मशहूर टीवी अभिनेत्री डांसिंग क्वीन और बिग बॉस फेम संभावना सेठ हमेशा अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। अभिनेत्री ने आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार आईवीएफ साइकिल्स के फेल होने की वजह से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है और अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। संभावना सेठ के पति ने बताया कि अभिनेत्री को वायरस इन्फेक्शन हुआ है, इस वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।