फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भोजपुरी गाने में दिखाई 'चॉकलेट जवानी' तो यूट्यूब पर मच गया तहलका

Sun, 06 May 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इन दिनों भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस बीच बॉलीवुड से भोजपुरी फिल्मों में पहुंची एक्ट्रेस संभावना सेठ का इस फिल्म से जुड़ा एक गाना सामने आया है। हॉट एंड बोल्ड अंदाज से भरपूर इस गाने का फिलहाल प्रोमो जारी हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' के इस गाने का नाम 'चॉकलेटी जवानी...' है। इस गाने के प्रोमो को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि इस गाने में संभावना सेठ का बेहद बोल्ड एंड हॉट अंदाज देखने को मिलेगा। गाने में संभावना के साथ फिल्म के लीड एक्टर राघव नय्यर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के प्रोमो को भोजपुरी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में एक्ट्रेस संभावना सेठ के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी का भी आइटम नंबर देखने को मिलेगा। इस फिल्म में पायल रोहतगी के आइटम नंबर का नाम 'मेरी आदत खराब है...' है। इस गाने में उनका भी बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा। इस गाने से पायल रोहतगी भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख कर रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में एक्टर राघव नय्यर और शिप्रा गौर मुख्य भूमिका में हैं। यह दोनों स्टार इस फिल्म से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह पहली भोजपुरी फिल्म है, जिसका प्रमोशन टाटा स्काई पर भी हो रहा है। साथ ही सुनील शेट्टी की कंपनी एफ द कोच भी इस फिल्म को प्रमोट कर रही है। यह फिल्म 25 मई को मुंबई और बिहार में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें