अभिनेत्री नागा चैतन्य से तलाक के बाद एक बुरे दौर से गुजर रही हैं, जिसके बावजूद वह अब अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। सामंथा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के लिए एक सवाल जवाब का सेशन रखा था। इसमें उनसे एक ट्रोलर ने पूछा कि,'क्या आपने रिर्पोड्यूस किया है क्योंकि मैं आपको रिर्पोड्यूस करना चाहता हूं।' इसपर सामंथा ने रिएक्ट करते हुए उस यूजर की क्लास लगाई और लिखा,'पहले जाकर रिर्पोड्यूस को वाक्य में लिखने का तरीका सीख लो।'
सामंथा रुथ प्रभू ने अपनी आने वाली फिल्म 'शकुंतलम' का पहला पोस्टर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया था। इसको रिलीज करते हुए लिखा,"प्रसतुत है ...शकुंतलम से प्रकृति की प्यारी .. ईथर और डिम्योर ..शकुंतला।" सामंथा को आखिरी बार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के एक गाने में देखा गया था।