फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट की एक्टिंग की दीवानी हुईं सामंथा रुथ प्रभु, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए कही ये बात

Sun, 27 Feb 2022 07:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ये फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में लगी है और अब फिल्म को देखने के बाद हर कोई आलिया की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। फैंस को आलिया की दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स खूब पसंद आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म में आलिया भट्ट के काम की बॉलीवुड स्टार भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की। सामंथा ने इस फिल्म को एक मास्टरपीस बताया है, जिससे साफ है कि अभिनेत्री को फिल्म बेहद पसंद आई है।

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर मे आलिया भट्ट ‘गंगूबाई’ के किरदार में हवा में हाथ उठाती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इस पोस्ट में आलिया भट्ट के काम की खूब तारीफ की है। सामंथा ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी एक मास्टरपीस है। आलिया भट्ट आपकी परफॉर्मेंस के लिए शब्द काफी नहीं है। हर डायलॉग और एक्सप्रेशन मेरे दिमाक में छप जाएगा।’

विज्ञापन

3 of 5
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु से पहले सोफी चौधरी, अनन्या पांडे, आदित्य सील, अनुराग कश्यप और नीतू कपूर भी आलिया भट्ट और उनकी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर चुके हैं। नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘देखो आलिया ने कैसे बॉल को पार्क के बाहर फेंक दिया है। चौक्के छक्के उड़ा दिए है।’
 

4 of 5
आलिया भट्ट, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, विक्की कौशल भी आलिया की खूब तारीफ कर चुके हैं। विक्की और आलिया ने फिल्म ‘राजी’ में एक साथ काम किया है। विक्की कौशल ने लिखा, ‘इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन से बिल्कुल हैरान हूं। संजय लीला भंसाली सर आप मास्टर हैं और आलिया भट्ट समझ में नहीं आ रहा तुम्हारे बारे में क्या कहूं.... गंगू के रूप में बेहतरीन। सलाम है। बड़े पर्दे पर सिनेमा का जादू। मिस न करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट की एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है। आलिया के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें