सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु आखिरी बार साउथ अभिनेता अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंतावा में नजर आई थीं। इस गाने में अभिनेत्री ने अपनी बोल्ड अदाओं से सबको घायल कर दिया था। खास बात यह थी कि अभिनेत्री का यह पहला आइटम सॉन्ग था, जिसे दर्शकों की तरफ से बेहद प्यार मिला। वहीं अभिनेत्री अब जल्द ही फिल्म यशोदा, अरेंजमेंट ऑफ लव और शकुंतलम में नजर आने वाली हैं।