फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee with Karan 7: नागा चैतन्य से तलाक पर चुप्पी तोड़ेंगी सामंथा, खुलकर बताएंगी पति से अलग होने की वजह

Tue, 21 Jun 2022 07:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। साउथ सिनेमा में उन्होंने की बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। साउथ की ये अदाकारा बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बतौर मेहमान नजर आने वाली हैं। इस दौरान वह अपने एक्स हस्बेंड नागा चैतन्य से तलाक के बारे में भी खुलकर बात करने वाली हैं। नागा चैतन्य से तलाक के बाद अभिनेत्री को कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी विद करण
करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। खबरों के अनुसार कॉफी विद करण का सातवां सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में कई कपल नजर आने वाले हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर आलिया और रणबीर कपूर भी शो में बतौर मेहमान शामिल होने वाले हैं। ऐसे में सामंथा के भी शो में शामिल होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और नागा चैतन्य ने शादी की चौथी सालगिरह से कुछ दिनों पहले ही तलाक की खबरों से फैंस को चौंका दिया था। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि ये कपल एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। लोग ये जानने के लिए बेताब थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अचानक से ये जोड़ी एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले रही है। हालांकि तलाक का कारण तो अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन

4 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : Instagram
हालांकि कहा जा रहा है कि अभिनेत्री कॉफी विद करण में नागा चैतन्य से तलाक को लेकर खुलकर बातचीत करती नजर आएंगी। करण जौहर के इस शो में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आ चुके हैं। शाहिद कपूर, सलमान खान और रणवीर सिंह भी इस शो में बतौर मेहमान नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में कई साउथ के सितारों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें