Abu Dhabi Vacation: सामंथा रूथ प्रभु ने अबू धाबी में अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस और स्टाइलिश को-ऑर्ड लुक में सामंथा का यह लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है।
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुकीं सामांथा रुथ प्रभु इन दिनों वेकेशन के लिए अबू धाबी में हैं। एक्ट्रेस ने वहां से अपनी कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ सामंथा ने एक नोट भी लिखा है।
सामंथा का लुक
पहले लुक में सामंथा ने फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसमें पीछे की तरफ खूबसूरत कट है। उन्होंने इसे स्ट्रॉ हैट, सनग्लासेस और गोल्ड हूप इयररिंग्स के साथ पूरा किया। उनका मेकअप हल्का और लुक शानदार है। दूसरे लुक में उन्होंने हल्के हरे रंग का को-ऑर्ड सेट चुना, जिसमें फ्लोरल डिज़ाइन और लेस का काम है। खुले बाल और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ उनका यह लुक स्टाइलिश और आरामदायक है।
सामंथा का पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने प्रशंसकों को अबू धाबी में अपनी छुट्टियों की स्टाइलिश झलक दिखाकर खुश कर दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'यहां सब कुछ नया लगता है। कोई शोर नहीं, कोई भागदौड़ नहीं... बस रहने के लिए जगह है। जादू के लिए धन्यवाद।'
रिलेशनशिप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ एक्टर नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु काफी वक्त तक अकेली हैं। लेकिन हाल ही में उनका नाम और साउथ निर्देशक राज निदिमोरू से जुड़ने लगा है। हालांकि, दोनों ने अभ तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ मंदिर और बाकी जगहों पर देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की खबरें तेज हो रही हैं।
सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा की पहली प्रोडक्शन फिल्म 'सुभम' को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसमें उन्होंने एक छोटा रोल भी निभाया। हाल ही में वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आईं, जिसका निर्देशन राज और डीके ने किया। अब वह अपनी अगली वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' और फिल्म 'बंगाराम' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनका दमदार लुक देखने को मिलेगा।