फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने हैदराबाद में खरीदा आलीशान घर, तलाक से पहले यहीं रहती थीं नागा चैतन्य के साथ

Fri, 29 Jul 2022 12:34 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सामंथा और नागा चैतन्य की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते थे, लेकिन पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया और एक-दूसरे से अलग हो गए। वहीं, अब अभिनेत्री ने हैदराबाद मे एक आलीशान घर खरीदा है, जिसको लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इस घर में वह अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ ही रहा करती थीं।
विज्ञापन

2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मुरली मोहन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि सामंथा ने हैदराबाद में घर खरीदा था, जिसमें वह नागा चैतन्य के साथ रहती थीं। नागा चैतन्य के साथ तलाक होने के बाद दोनों ने इस घर को बेच दिया था। लेकिन अब सामंथा ने दोबारा इस घर को खरीद लिया है और अब वह यहां अपनी मां के साथ रह रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में सामंथा ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी डेब्यू किया था। शो में सामंथा को काफी पसंद किया गया था। इस दौरान सामंथा ने बताया था कि उनका फिल्मों में आने का ऐसा कोई प्लान नहीं था। लेकिन घर में हुई पैसों की कमी के कारण इस करियर को चुना। फिर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, अब वह साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'शकुंतलम', 'खुशी' और 'यशोदा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह मनोज बाजपेयी के साथ 'फैमिली मैन' वेब सीरीज के नए सीजन में नजर आएंगे। इस वेब शो में सामंथा को काफी पसंद किया गया था। वहीं, सामंथा के आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने की भी खबरें आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें