फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस सुपरस्टार एक्टर के बेटे की सिंपल शादी में होगा इतना खर्च, इतने दिन चलेगा प्रोग्राम

Wed, 04 Oct 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Naga-Samantha
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रील कपल अब रियल लाइफ कपल बनने जा रहे हैं। बता दें कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन के बेटे नागा चेतन्य शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी साउथ फिल्मों की ही खूबसूरत एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु से होने जा रही है। समंथा तेलुगू और तमिल दोनों ही फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

दोनों की शादी गोवा में होगी जो इतने दिन चलेगी

2 of 5
Naga-Samantha
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी गोवा में होगी जो दो दिन चलेगी। शादी कैथोलिक और पारंपरिक दोनों ही तरीकों से होगी। पारंपरिक तौर पर होने वाली शादी में समंथा चेतन्या की दादी की साड़ी पहनेंगी। इस शादी समारोह में तकरीबन 150 मेहमानों के आने की खबर है। 
विज्ञापन

वेडिंग प्लानर पहले से ही गोवा पहुंचे

3 of 5
Naga-Samantha
टॉलीवुड न्यूज के मुताबिक, शादी में तकरीबन 10 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। शादी की तैयारियां करने के लिए वेडिंग प्लानर पहले से ही गोवा पहुंच चुके हैं। 

ये हो सकते हैं स्पेशल गेस्ट

4 of 5
Naga-Samantha
खबर है कि फिल्म 'बाहुबली' स्टार राणा दुग्गाबती, राम चरण और वेंकटेश के शादी में आने की संभावना जताई जा रही है। कॉलीवुड से भी जानी मानी हस्तियों के शादी में शरीक होने की बात की जा रही है। खबर है कि शादी के बाद एक रिसेप्शन हैदराबाद में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद करेंगे फिल्म की शूटिंग शुरू

5 of 5
Naga-Samantha
समंथा ने गोवा रिसोर्ट की एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें वे नागा के साथ एक टी पहने हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि समंथा की 13 अक्टूबर को फिल्म 'राजू गरी गाड़ी'-2 रिलीज होने वाली है और फिल्म 'मीरसल' 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं, नागा ने शादी के बाद अपनी फिल्म 'सव्यासाची' के लिए शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें