फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: हॉलीवुड फिल्म को लेकर उत्साहित हैं सामंथा, 'सिटाडेल' के बाद शुरू करेंगी 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग

Wed, 31 May 2023 10:17 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अभिनेत्री के साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं। सामंथा 'सिटाडेल' की शूटिंग के लिए सुपर-स्पाई मोड में हैं। वहीं, इस बीच जल्द ही वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग शुरू करेंगी। अब अभिनेत्री की फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के अनुसार, वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग खत्म करने के बाद सामंथा विवेक कालरा के साथ अपनी पहली अंग्रेजी फीचर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। टिमरी एन मुरारी के उपन्यास 'द अरेंजमेंट्स ऑफ लव' पर आधारित हॉलीवुड फिल्म का निर्देशन बाफ्टा विजेता फिलिप जॉन कर रहे हैं।

Prachi Tehlan:  देश को मेडल दिलाने वाली हीरोइन को जान से मारने की धमकी, बोलीं, मेरी जान को हर समय खतरा
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
फिल्म कथित तौर पर विवेक कालरा द्वारा अभिनीत एक दक्षिण एशियाई वेल्शमैन की कहानी बताएगी, जो अपने पिता को खोजने के लिए चेन्नई की यात्रा करता है। वह सामंथा द्वारा निभाई गई एक जासूस से मदद मांगता है। रोम-कॉम कथित तौर पर पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों का जश्न मनाएगा और उन्हें एकजुट करेगा।

South Actress: जब इंटरनेट पर लीक हुए थे इन साउथ एक्ट्रेस के एमएमएस और प्राइवेट फोटोज, मच गया था बवाल

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई और यूके में फिल्माई जाने वाली इस फिल्म के अंग्रेजी और तमिल में रिलीज होने की उम्मीद है। फिलहाल सामंथा 'सिटाडेल' वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। इसे रूसो ब्रदर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेत्री अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Kangana Ranaut: इंडस्ट्री में समान वेतन के मुद्दे पर कंगना का प्रियंका को समर्थन, कहा- मुझे ही मिलता है बस...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, सामंथा की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में वह 'शाकुंतलम' में देव मोहन के साथ नजर आई थीं। हालांकि, पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब अब अभिनेत्री अगली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी, जो एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

Bollywood Actress: यौन शोषण का शिकार हो चुकी इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, मीडिया के सामने निडर होकर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें