फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Akkineni Birthday: पैसों के लिए शुरू किया था सामंथा ने फिल्मों में काम, आज हैं इस साउथ सुपरस्टार के घर की बहू

Tue, 28 Apr 2020 01:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी बर्थडे सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Twitter

टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Akkineni) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। सामंथा रुथ प्रभु हमेशा से अपने बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। यहीं नहीं सामंथा कई बार अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में आ चुकी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन

2 of 5
सामंथा - फोटो : social media
सामंथा ने साल 2010 में 'या माया चेस्वे' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद हर साल उनकी तीन से चार फिल्में आई हैं। वो निरंतर फिल्में बनाती चली जा रही हैं। सामंथा न केवल बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि वह कमाल की फैशनिस्टा भी हैं, जो कभी भी अपने ड्रेसिंग सेंस से हमारा ध्यान खींचने में असफल नहीं होतीं। चाहे वह इंडियन पहने हों या फिर वेस्टर्न। 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा - फोटो : Twitter

सामंथा अब तक तमिल, मलयालम और तेलुगु में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। मुख्य रुप से तमिल में विजय सेतुपति के साथ मर्सेल और तेलुगु में रामचरण के साथ रंगस्थलम सामंथा के लिए सुपरहिट साबित हुईं। साल 2013 में सामंथा ने तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया था। ऐसा करने वाली वह रेवती के बाद दक्षिण फिल्मों की दूसरी अभिनेत्री बनी थीं।

4 of 5
सामंथा
सामंथा और चैतन्य ने साल 2014 में पहली बार फिल्म 'ये माया चेसाव' में साथ काम किया था और यहीं से इनके प्यार के सफर की शुरुआत हुई। बताया जाता है कि पैसों की तंगी के चलते अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन अब वह साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन की बहू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा
बता दें सामंथा और नागा चैतन्य की शादी को बेहद रॉयल वेडिंग माना गया था क्योंकि इसमें करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके बाद हैदराबाद में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद सामंथा और नागचैतन्य 40 दिन के हनीमून पर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें