सलमान के फैन्स की जुबां पर एक ही नाम रटा हुआ है 'टाइगर जिंदा है'। वहीं, सलमान भी अपने फैन्स के लिए कोई कमी करते नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक और पोस्टर सामने आया है.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
TIGER ZINDA HAIN
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' सल्लू के चाहनेवालों के लिए एक ट्रेंड बन गया है और उन्हें इंतजार है सिर्फ और सिर्फ 22 दिसंबर का। जी हां, फिल्म साल के आखिरी महीने की 22 तारिख को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में सलमान भी फिल्म की रिलीजिंग तक अपने फैन्स से बराबर जुडें हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : Self
बता दें कि फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें सलमान और कैटरीना एक बार फिर हाथ में गन लिए एकसाथ दिख रहे हैं। इससे पहले भी फिल्म के पोस्टर में दोनों को जंग लड़ते हुए देखा गया है।
4 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : SELF
फिल्म के अब तक के सभी पोस्टर को देखकर तो यही लगता है कि ज्यादातर स्टंट 90 के दशक में आई हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं। खासकर कुछ सीन ऐसे भी हैं जो 90 के दशक में आई 'रैम्बो' और 'कमांडो' से मिलते जुलते हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म के डायरेक्टर अली, फिल्म को हॉलीवुड के स्टैंडर्ड का बनाना चाहते हैं।
बता दें कि फिल्म के एक्शन सीन को बेहतर बनाने के लिए मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर टॉम स्ट्रूथर्स को बुलाया गया था। टॉम स्ट्रूथर्स ने एक्स मेन, डार्क नाइट राइजेज जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।