फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों में फंसने के बाद सलमान ने दी सफाई, कहा- 'सब पैसों के लिए...'

Sun, 03 Feb 2019 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman yusuff khan - फोटो : file photo
डांस इंडिया डांस के विनर रह चुके सलमान यूसुफ खान पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि जिस महिला ने सलमान और उनके भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है वह खुद भी डांसर है। महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। आरोप लगने के बाद अब सलमान ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman yusuf khan - फोटो : file photo
सलमान ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'केवल अपने फायदे के लिए गलत आरोप लगाए गए। पैसे की वजह से ऐसा किया गया। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सत्य की हमेशा जीत होती है। इंशाल्लाह।' 
विज्ञापन

3 of 5
salman yusuf khan - फोटो : file photo
महिला ने सलमान और उनके भाई के ऊपर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया है। सलमान भारत के जाने-माने डांसर हैं। वह डांस इंडिया डांस सीजन 1 के विनर भी रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि जिस महिला ने सलमान और उनके भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है वह खुद भी डांसर है। 

4 of 5
salman yusuff khan - फोटो : file photo
एफआईआर के मुताबिक सलमान के मैनेजर ने महिला को उस वक्त संपर्क किया गया था, जब वह अगस्त 2018 में काम की वजह से लंदन गई थीं। खबर के मुताबिक, कॉफी शॉप पर मुलाकात के बाद सलमान ने अपने साथ परफॉर्म करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman yusuff khan - फोटो : file photo
महिला के मुताबिक जब उन्हें सलमान ने घर छोड़ा तो गलत तरह से छुआ। पीड़िता के मुताबिक उनके विरोध पर सलमान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यह सब तो चलता है। शो दुबई में 30 अगस्त को होना था। शो में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही पहुंचे तो सलमान ने उन्हें भाई से मिलवाया। रिपोर्ट के अनुसार शो के बाद कार में वापस आते वक्त सलमान और उनके भाई ने गलत तरह से छुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें