फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने पहली बार नहीं कमाए 100 करोड़, जानिए कब-कब किया ऐसा

Mon, 11 Jul 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान को समीक्षक अमूमन बहुत ज्यादा भाव नहीं देते हैं, लेकिन सलमान हैं कि उनके आगे बॉलीवुड का आसमान छोटा पड़ता दिख रहा है। उनकी एक फिल्म इतनी कमा लेती हैं जितनी कई बार तो महीने भर में रिलीज हुई सारी फिल्में नहीं कमा पाती हैं। पिछले कुछ सालों से फिल्म का 100 करोड़ का आंकड़ा छूना किसी भी सितारे के कमायाबी की पहचान बन गया है। किस सितारे की कितनी फिल्में 100 करोड़ की कमाई कर पाई इसी से उनका स्टारडम तय हो रहा है। 100 करोड़ की दौड़ में सलमान, शाहरुख, आमिर के अलावा अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे भी सितारे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन कहां ठहरता है।
Trending Videos
विज्ञापन

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

2 of 9
सलमान खान की 'सुल्तान' ने पहले तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया, इसके बाद एक बार फिर से 100 करोड़ी क्लब को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। दरअसल फिल्म की सफलता को 100 करोड़ के जोड़ने का कोई बहुत पुराना चलन नहीं हैं। 2008 में आई आमिर खान की 'गजनी' ने पहली बार 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर छुआ। आठ साल पहले ये बड़ी बात मानी गई। इसके अगले साल 2009 में एक बार फिर आमिर खान की 'थ्री इडियट्स' ने 100 करोड़ का आंकड़ा छूते हुए कमाई के नए कीर्तिमान बना डाले। अभी तक समलान की कोई फिल्म 100 करोड़ का मुंह नहीं देख सकी थी। सलमान के छूने से मिट्टी सोना शुरू हुई 2010 में।
विज्ञापन

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

3 of 9
- फोटो : solaris
2010 में सलमान खान की 'दबंग' रिलीज हुई फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। 'दंबग' सलमान खान की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ लेकिन आज 100 करोड़ क्लब में कोई उनके करीब भी नहीं दिखता। आमिर तो काफी पीछ छूट गए हैं।

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

4 of 9
सलमान खान की 'सुल्तान' उनकी दसवीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। दबंग से शुरू हुआ ये सफर अभी जारी है और वो लगातार 100 करोड़ी फिल्में दे रहे हैं, इनमें 'बजरंगी भाईजान' जैसी भी फिल्में हैं जिसकी खूब तारीफें हुईं तो 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों को समीक्षकों ने सिरे से नकार दिया। समीक्षक कुछ भी कहें लेकिन सलमान की फिल्म के लिए 100 करोड़ आसान टारगेट नजर आता है। सलमान ने दस 100 करोड़ी फिल्म देकर रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन उनके पीछे-पीछे एक और खान सितारा है जिसकी निगाह सलमान के रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

5 of 9
सलमान खान के बाद शाहरुख खान का नंबर आता है। शाहरुख खान ने छह 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के नाम पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का भी रिकॉर्ड है। इस सूची में हैप्पी न्यू ईयर के अलावा, जब तक है जान और दिलवाले जैसी फिल्में हैं।
विज्ञापन

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

6 of 9
अजय देवगन और अक्षय कुमार के नाम पर पांच-पांच 100 करोड़ी फिल्में हैं। अक्षय कुमार 2016 में ही दो 100 करोड़ी (एयरलिफ्ट और हाउसफुल-3) दे चुके हैं। अजय देवगन की भी 5 फिल्में 100 करोड़ का कारोबार कर चुकी हैं। इसमें सिंघम और सिंघम रिटर्नस शामिल हैं।
विज्ञापन

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

7 of 9
आमिर खान की पीके, गजनी और थ्री इडियट्स जैसी फिल्मों ने कमाई के नए कीर्तिमान खड़े किए हैं। आमिर की चार फिल्में 100 करोड़ का कारोबार कर पाई हैं।

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

8 of 9
अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख भले ही अपने दम पर कोई 100 करोड़ी फिल्म ना दे पाए हों, लेकिन दोनों चार-चार ऐसी मल्टीस्टारर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन

100 करोड़ी क्लब के किंग बने सलमान, पीछे छूटे शाहरुख-आमिर

9 of 9
रितिक रोशन भी इस मामले में दौड़ में हैं। उनकी तीन फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। रितिक की फिल्म 'कृष-3' और 'बैंग-बैंग' के नाम पर कमाई के कई रिकॉर्ड हैं। (सभी आंकड़ें-बॉलीवुड हंगामा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें