सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ 21 नवंबर को आपके स्वागत के लिए आ रहे हैं। दरअसल, दोनों की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना 'स्वैग से स्वागत' मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 4
टाइगर जिंदा है
- फोटो : youtube
पांच साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस गाने की तस्वीरें पहले ही जारी की जा चुकी हैं, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
पढ़ें: 'स्वैग से स्वागत' करने के लिए तैयार हैं कटरीना कैफ, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 4
टाइगर जिंदा है
- फोटो : SELF
सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ के डांस मूव्ज एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है हालांकि इस गाने को गाया किसने है अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि 'बाहुबली-2' को मिले व्यूज़ से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है।