आखिरकार अभिनेता सलमान खान की दुल्हन फाइनल हो ही गई। सलमान खान की मां ने भी इसके नाम पर सहमति दे दी है। मंदिर में इसके सबूत भी सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के लिए बैंकाक में हैं। जानिए, कौन है वो खुशनसीब...
विज्ञापन
2 of 6
sdf
जी हां, बात हो रही है यूलिया वंतूर की, जो पिछले कुछ दिनों में कई बार मीडिया से रूबरू हो चुकी हैं। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने सलमान से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोलीं लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो सारी सच्चाई बयां कर रही है। महाशिवरात्रि पर सलमान खान के फार्महाउस के पास मंदिर में पूजा थी।
विज्ञापन
3 of 6
lulia
सलमान इस पूजा में मौजूद नहीं थे। लेकिन उनकी मां सलमा और यूलिया वंतूर मंदिर में जाते दिखे। इतना ही नहीं सलमा खान ने यूलिया से आरती भी करवाई। यूलिया ने खान फैमिली के साथ शिवरात्रि का त्योहार मनाया। साथ ही गांव में जाकर गरीब परिवारों को खाना और कपड़े बांटे। इससे पता चलता है कि सलमान की मां भी राजी है।
4 of 6
salman lulia
हाल ही में एक इंटरव्यू में यूलिया ने कहा था, 'ऐसा जरूरी नहीं है कि जो आप सोचो वो हो ही जाए। मैं सलमान की बहुत इज्जत करती हूं। मुझे नहीं पता जिंदगी हमें किस ओर ले जाएगी।' 'तीन साल पहले मैंने कई प्लान बनाए थे लेकिन जैसा मैंने सोचा, वो नहीं हो पाया। सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 6
salman lulia
मुझे नहीं लगता कि जिससे आप प्यार करो उससे शादी भी करो। मैंने अपना करियर रोमानिया में शुरू किया था। यहां मैं खुद अपनी पहचान बनाना चाहती हूं।' बता दें कि हाल ही में यूलिया वंतूर का मनीष पॉल के साथ एक गाना रिलीज हुआ है।
सलमान खान बॉलीवुड में यूलिया का करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यूलिया सलमान के परिवार का हिस्सा बन गई हैं। वो सलमान के परिवार के साथ ही रहती हैं और घर में होने वाले सभी त्योहारों को सेलीब्रेट करती हैं। अक्सर यूलिया को इंडियन ड्रेस में भी देखा जाता है।