फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सलमान खान के साथ नजर आई थीं ये अभिनेत्रियां, दो की अब खोज खबर तक नहीं

Sun, 08 Nov 2020 10:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की तमन्ना भला किसकी नहीं होगी। हर कलाकार उनके साथ फिल्म में काम करने की इच्छा रखता है। सलमान ने कई लोगों को काम देकर उनकी जिंदगी बदल दी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो सलमान के साथ काम करके गुमनाम भी हो गए। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान के साथ काम किया लेकिन आज दर्शक उन्हें भुला चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पूजा डडवाल और सलमान खान - फोटो : फाइल
पूजा डडवाल 

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरगति' में पूजा डडवाल ने सलमान खान के साथ काम किया था। इसके अलावा वह दो-तीन और फिल्मों में नजर आई थीं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई। बाद में पता चला कि पूजा की माली हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से वह अपना इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं। जब ये बात सलमान खान को पता चली तो वह मदद के लिए आगे आए। बीते दिनों भी जब पूजा की तबीयत बिगड़ी थी तब भी उन्होंने सलमान से ही मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
रंभा, सलमान खान - फोटो : फाइल
रंभा

सात भाषा में फिल्में करने वाली अभिनेत्री रंभा ने सलमान खान के साथ भी काम किया। साल 1997 में 'जुड़वा' और 1998 में फिल्म 'बंधन' में दोनों की जोड़ी बनी। तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद रंभा ने टीवी की तरफ रुख किया। साल 2017 में वह एक टीवी रियलिटी शो में नजर आई थीं। फिलहाल अब रंभा लाइमलाइट से दूर हैं।

4 of 6
सनम बेवफा में चांदनी और सलमान खान - फोटो : फाइल
चांदनी

सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा हैं। कुछ फिल्में करने के बाद ही चांदनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उनकी आखिरी फिल्म 'हाहाकार' थी जो 1996 में रिलीज हुई थी। चांदनी शादी के बाद विदेश चली गईं। बताया जाता है कि वह वहां डांस सिखाती हैं।    
विज्ञापन

5 of 6
सलमान के साथ रेनू आर्या - फोटो : फाइल
रेनू आर्या

फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या नजर आई थीं। इस फिल्म फारुख शेख और रेखा मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म से सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक दो फिल्में करने के बाद रेनू ने काम करना छोड़ दिया था। हैरानी की बात ये है कि इतने सालों बाद भी किसी को भी रेनू की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंचन - फोटो : फाइल
कंचन

'सनम बेवफा' में सलमान खान के साथ चांदनी के अलावा कंचन भी नजर आई थीं। कंचन ने हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। अक्षय कुमार की 'अमानत' और गोविंदा की 'कुली नंबर वन' में भी कंचन नजर आई थीं। लेकिन फिर अचानक कंचन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और अब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये हैं टेलीविजन के 10 आइकॉनिक विलेन, लिस्ट देखकर टीवी पर दोबारा देखने का होगा मन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें