फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में बजा 'सुल्तान' का डंका, विदेश में 3 अवॉर्ड जीतकर बनीं सबसे चर्चित फिल्म

Mon, 22 Jan 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sultan
साल की शुरुआत के साथ ही अवॉर्ड का सीजन भी शुरू हो गया है। 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में इरफान खान और राजुकमार राव को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड की लिस्ट से सलमान खान का नाम गायब रहा।
विज्ञापन

2 of 5
पिछले साल सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन इसके बावजूद सलमान को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। जिसके बाद सलमान के फैंस ने फिल्म फेयर पर जमकर गुस्सा निकाला। मगर इन सबके बावजूद सलमान खान को विदेशी मुल्क में ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो :
ईरान में आयोजित होने वाले तेहरान इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में सलमान की फिल्म 'सुल्तान' का जलवा कायम रहा। फिल्म ने अपने खाते में कुल 3 अवॉर्ड्स जमा किए। 'सुल्तान' के लिए सलमान को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गिया। बेस्ट डायरेक्टर के लिए अली अब्बास को अवॉर्ड दिया गया जबकि अनुष्का शर्मा बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुनी गईं।
 

 

4 of 5
साल 2016 में रिलीज हुई 'सुल्तान' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग बना दिया था। फिल्म में सलमान एक रेसलर के रोल में नजर आए थे और अनुष्का शर्मा उनकी प्रेमिका के किरदार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sultan - फोटो : from movie trailer
फिलहाल, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में वो पहली बार नेगटिव किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें