फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोहेल की वजह से हवा में उड़ गया बेटा योहान, चाचा सलमान खान ने ऐसे संभाला

Mon, 17 Jun 2019 07:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, सोहेल खान और योहान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का अपना ही एक अंदाज है, चाहें बात फिल्मों की हो या फिर पर्सनल लाइफ की। सलमान जो भी करते हैं स्वैग से करते हैं। ऐसे में सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वो भाई सोहेल खान और भतीजे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सलमान खान ने ये वीडियो भतीजे योहान को बर्थडे विश करने के लिए पोस्ट किया है। सलमान खान और सोहेल खान का योहान का जन्मदिन मनाने का अंदाज इतना शानदार है कि ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
बात अगर वीडियो की करें तो यह एक स्लोमोशन वीडियो है। इस वीडियो में सोहेल खान एक बीन बैग पर छलांग लगाते हैं, दूसरी ओर योहान बैठा होता है। पापा के बैठने की वजह से पड़े प्रेशर से वह हवा में उड़ जाता है और आगे सलमान खान खड़े होते हैं जो उन्हें गोद में थाम लेते हैं।

4 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई के साथ भारत ने सलमान खान की ही दो और फिल्मों प्रेम रतन धन पायो और एक था टाइगर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ अली अब्बास जफर निर्देशित ये फिल्म ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : social media
रिलीज के पहले हफ्ते में बुधवार 5 जून से लेकर गुरुवार 13 जून तक फिल्म भारत ने 172 करोड़ रुपये 19 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे वीकएंड की 16 करोड़ रुपये की कमाई मिलाकर फिल्म की कमाई 188 करोड़ रुपये से ऊपर निकल गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें