सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से जल्द ही बॉक्सऑफिस में धूम मचाने को तैयार है। फिल्म में ऑटोमेटिक गन से ISIS के खतरनाक लड़ाकों के छक्के छुड़ाने वाले सलमान अपनी अगली फिल्म में दुबले-पुतले नजर आने वाले है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की। 'रेस 3' में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाए देंगे, जिसके लिए उन्होंने वह अपना वजन घटा रहे हैं। अपने रोल के लिए सलमान लगभग 8 किलो वजन कम करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : dnaindia
इस स्पेशल लुक के लिए सलमान स्पेशल डाइट ले रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर 'रेस 3' के पहले लुक को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था। फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज होगी।
4 of 5
'रेस 3' में सैफ अली खान को रिप्लेस करने की खबर जैसे ही सलमान के फैंस तक पहुंची, एक्साइटमेंट का लेवल देखना लायक था और अब सलमान के साथ फिल्म में जैकलीन के होने की खबर ने और उत्साह पैदा कर दिया है।
शनिवार को फिल्म की टीम 'रेस-3' को प्रमोट करने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' के सेट पर पहुचीं। बता दें, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, डेजी शाह, सकीब सलीम स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।