सलमान खान खुद तो सुपरस्टार हैं ही, साथ में वो नए कलाकारों को भी लॉन्च करते रहते हैं। हाल ही में सलमान फिल्म 'नोटबुक' में जहीर इकबाल और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल को लॉन्च करने जा रहे हैं । इससे पहले भी सलमान, अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली, डेजी शाह, आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को लॉन्च कर चुके हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
salman khan
अब इस लिस्ट में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर का नाम भी जुड़ने जा रहा है । टाइगर जल्द ही सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म से डेब्यू करते नजर आएंगे। सलमान, टाइगर को अपना भतीजा मानते हैं । टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बारे में सलमान खान ने खुद जानकारी दी है ।
विज्ञापन
3 of 11
बॉलीवुड
- फोटो : youtube
हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'शेरा के बेटे टाइगर को इन दिनों ग्रूम किया जा रहा है । अभी तक कई निर्देशक और निर्माता उसे अप्रोच भी कर चुके हैं। शेरा को लगता है कि मैं उनके बेटे के स्क्रिप्ट के लिए सबसे अच्छा जज रहूंगा। इसलिए अब मैं कई स्क्रिप्ट भी पढ़ रहा हूं। अभी तक मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली है।'
4 of 11
salman khan
शेरा आज जो कुछ भी हैं सलमान खान की वजह से हैं । अब सलमान, शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च कर एक और एहसान करने जा रहे हैं । सलमान खान, शेरा को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं । वहीं शेरा भी सलमान को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते । शेरा के लिए सलमान किसी भगवान से कम नहीं हैं । जानते हैं आखिर कौन है शेरा और कैसे बने सलमान के बॉडीगार्ड..
विज्ञापन
5 of 11
शेरा
शेरा जब सलमान के बॉडीगार्ड नहीं थे तब वो भारत आने वाले सेलेब्रिटीज को गार्ड करते थे। सलमान की सक्सेस में शेरा का बहुत बड़ा हाथ है। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। बचपन में शेरा का पढ़ाई करने में ज्यादा मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे उन्होंने स्कूल की पढ़ाई खत्म की।
विज्ञापन
6 of 11
शेरा
शेरा शुरू से ही अपनी बॉडी बनाने पर खासा ध्यान देते थे। शेरा छोटे से ही किसी ना किसी बॉडी बिल्डिंग कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करते रहते थे। रेगुलर जिम जाते थे। साथ ही वो अपने पापा के साथ उनकी ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करते थे। 18 साल के होने के बाद उन्होंने मिस्टर मुंबई और मिस्टर महाराष्ट्र जैसे बड़े शो में भी पार्टिसिपेट किया।
विज्ञापन
7 of 11
शेरा
उनकी बॉडी को देखते हुए एक बॉडीगार्ड कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की। इस जॉब में शेरा को भारत आने वाले सेलेब्रिटीज का गार्ड बनना होता था। शेरा को इस काम में मजा आने लगा। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए।
8 of 11
शेरा
तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आए। सोहेल शेरा के फिजीक से काफी इंप्रेस थे। शेरा ने 1993 में 'TIGER SECURITY' नाम से एक कंपनी भी खोली थी। सोहेल ने शेरा से कॉन्टैक्ट किया और उनसे पूछा 'भाई के साथ हमेशा रहोगे।' तब शेरा बिना सोचे कहा दिया, 'हां'। तब से आजतक शेरा सलमान खान के साथ हैं। शेरा सलमान को मालिक कहते हैं।
9 of 11
शेरा
एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, 'मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता।' एक बार का किस्सा बताते हुए शेरा ने बताया था, 'मालिक इंदौर गए। मैं भी उनके साथ था। वहां मालिक को देखने के लिए भीड़ लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कार का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया था। तब मैं कार से उतरा और कार के आगे भागने लगा। मैं करीब 8 किलोमीटर तक भागा। जिससे कार आसानी से पास हो सके।'
10 of 11
शेरा
शेरा सलमान के लिए सिर्फ एक बॉडीगार्ड नहीं बल्कि उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। जब शेरा सलमान के बॉडीगार्ड बने थे तो उन्होंने पगड़ी पहनना छोड़ दिया और अपने बाल भी कटवा लिए थे। शेरा का कहना था कि पगड़ी के साथ मैं भीड़ को काबू नहीं कर पाता इसलिए ऐसा करना जरूरी था ।
इतना सब जानने के बाद आप ये भी सोच रहे होंगे आखिर सलमान शेरा को कितनी सैलरी देते हैं। तो बता दें कि शेरा की सैलरी 15 लाख प्रति माह है। सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड शेरा की जिंदगी से ही प्रेरित थी। शेरा अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं।