फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सलमान खान ने खुद पर बरसाए ताबड़तोड़ कोड़े, इस वजह से दिया अपने आपको इतना दर्द

Sat, 31 Aug 2019 09:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान खुद को कोड़े मारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
वीडियो में सलमान खान खुद को एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार कोड़े (चाबुक) मारते नजर आ रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'उनकी भावनाओं और तकलीफों को साझा करने में एक अलग ही अहसास है। बच्चा पार्टी इसे घर पर मत ट्राय करना।'
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Facebook
दरअसल सलमान खान का ये वीडियो उनकी अपकिंग फिल्म दबंग 3 के शूटिंग सेट का है। जहां पर सलमान पोतराज समाज के लोगों के बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान पहले उन्हें खुद को कोड़े मारते हुए देखते हैं और फिर उनसे कोड़ा लेकर वह खुद भी वैसे करने की कोशिश करते हैं। वहीं इसके बाद सलमान पूछते हैं कि ये आवाज कैसे आती हैं।
 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सलमान के सवाल पर पोतराज समाज का शख्स बताता है कि कोड़े की टिप पर जो चीज बंधी हुई है उससे आवाज आती है। शख्स की बात समझने के बाद  सलमान फिर कोशिश करते हैं। पहले तो सलमान खुद को धीरे धीरे कोड़े से मारते हैं और फिर तेज मारने लगते हैं। इसपर वहां मौजूद सभी लोग तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की करें तो उनकी यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। सलमान खान के साथ इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज खान, किच्चा सुदीप और माही गिल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

पढ़ें: KBC 11: करमवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंची एनडीआरएफ की टीम, 'भारत के वीर' के लिए जीते इतने लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें