फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 16 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे सलमान पर ऐसे टूट गया रिश्ता

Sat, 19 Jan 2019 07:44 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
somy ali
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली और सलमान खान के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब मशहूर हैं। सोमी पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। लेकिन एक बार फिर से दोनों स्टार्स का नाम साथ लिया जा रहा है। वहीं दोनों के साथ नाम लेने की वजह भी सामने आ गई है। दरअसल, इस बात का खुलासा सोमी ने अपनी आत्मकथा में किया है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
खबरों के मुताबिक कई साल पहले बॉलीवुड छोड़ कर निर्देशन सीखने अमेरिका जा चुकीं सोमी ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से जुड़े कई राज खोले हैं। सोमी ने बताया कि सलमान की फिल्म 'मैनें प्यार किया' देखते ही वह उनकी दीवानी हो गईं थी और उसी रात सब छोड़-छाड़कर भारत आने की ठान ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
दरअसल, सोमी को उस रात सपना आया था कि उनकी और बॉलीवुड के प्रेम यानी सलमान की शादी हो रही है। बस जैसे ही उनकी आंख खुली वो पूरे घर में सूटकेस ढूंढ़ने के लिए भागती रहीं। सोमी का भारत जाने का फैसला सुन कर पहले तो उनकी मां काफी नाराज हुईं लेकिन आखिरकार उन्हें अपनी की बात समझ आ गईं। बता दें कि सोमी की उम्र उस वक्त महज 16 साल थी।

4 of 5
salman khan
वहीं सलमान और सोमी का रिश्ता लगभग 8 सालों तक चला था। सलमान, सोमी के लिए काफी सीरियस थे। यहां तक की दोनों ने साथ फिल्में भी की लेकिन सलमान के गुस्सैल बरताव की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। एक इंटरव्यू के दौरान सोमी से जब ये सवाल किया गया कि सलमान खान का उन पर कोलड्रिंक की बोतल से सिर फोड़ने की बात में कितनी सच्चाई है तो सोमी ने जवाब में कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
सोमी ने कहा था, ''अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता तो मैं अस्पताल पहुंच गई होती और बहुत खून बह रहा होता। हुआ यह था कि वो खुश नहीं थे क्योंकि मैं पहली बार ड्रिंक पी रही थी इसलिए झल्ला के उन्होंने ड्रिंक पूरे टेबल पर गिरा थी।' इसके अलावा सोमी ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक काले सच का भी खुलासा किया था। सोमी ने बताया था कि जब वह 5 साल की थी तब उनके नौकर ने उनका यौन शोषण किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें