फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए सलमान को है कैसी लड़की की तलाश, पूरी दुनिया इस दिन जान जाएगी उनके दिल की बात

Thu, 17 May 2018 11:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सलमान खान की शादी की बात एक बार फिर चर्चा में है। वजह है फिल्म 'रेस-3' का ट्रेलर। फिल्म में एक सीन है जिसमें सलमान खान जैकलीन फर्नांडीज से कहते हैं, 'अपना हाथ देना...घबराओ मत, शादी के लिए नहीं मांग रहा हूं।' 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Instagram
सलमान खान की शादी कब और किससे होगी इसका जवाब सब जानना चाहते हैं। वैसे तो उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया, मगर जीवनसाथी कोई ना बन सकी। आखिर उन्हें शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए? इस सवाल का जवाब अब खुद सलमान खान देंगे, वह भी पूरी दुनिया के सामने।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
'जूम' वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा जा रहा है कि फिल्म 'रेस-3' में एक सीन होगा जिसमें सलमान खान उस लड़की के बारे में बात करेंगे जिससे वह शादी करना चाहते हैं।' खबर के मुताबिक 'भाईजान' सबको बताएंगे कि उन्हें शादी के लिए कैसी लड़की की तलाश है। 



 

4 of 5
Salman Khan
भारत का सबसे एलिजिबल बैचलर जब खुद अपनी शादी के बारे में बात करेगा तो जाहिर है फिल्म 'रेस-3' के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ जाएगी। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही सुपरहिट हो चुका है। खतरनाक स्टंट्स और मजेदार डायलॉग्स से सजे प्रोमो की हर तरफ चर्चा हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
फिल्म 'रेस-3' में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म को रमेश तौरानी और सलमान खान की मां सलमा खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें