सलमान खान इन दिनों अबु धाबी में अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। कहा जा रहा है कि सलमान की इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और जबरदस्त सस्पेंस होगा।
विज्ञापन
2 of 6
बॉबी देओल
फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो सलमान बॉबी पर बहुत मेहरबान है। कुछ दिन पहले 'रेस 3' में बॉबी देओल का लुक शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था- 'The Main Man'। सलमान ने अपनी फिल्म में बॉबी को अहम रोल में रखा है।
विज्ञापन
3 of 6
बॉबी देओल
खबरों की मानें तो सलमान बॉबी को अपनी अगली फिल्म में लेने का भी प्लान बना रहे हैं। 'किक 2' में बॉबी की एंट्री हो सकती है। किक के पहले भाग में रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में नजर आए थे। कुछ इसी तरह 'किक 2' में बॉबी देओल अपना रोल निभाएंगे।
4 of 6
बॉबी देओल
इस बारे में सलमान ने साजिद नाडियाडवाला से बात की है। कहा जा रहा है कि साजिद सलमान की बात नहीं टालेंगे। बता दें कि बॉबी के पास 'रेस 3' के अलावा 'हाउसफुल 4' और 'यमला पगला दीवाना 3' भी है। बॉबी ने पिछले साल श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से कम बैक किया था।
विज्ञापन
5 of 6
बॉबी देओल
इतना ही नहीं सलमान ने फिल्म 'भारत' में भी बॉबी को लेने की बात अली अब्बास जफर से की है। सब ठीक रहा तो सलमान की आने वाली दो फिल्मों बॉबी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि सलमान बॉबी को सुपरस्टार बनाकर ही छोड़ेंगे।
बता दें कि फिल्म 'रेस 3' के लिए सलमान ने एक रोमांटिक गाना भी लिखा है। इस गाने को दुबई में फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने जब यह गाना लोगों को सुनाया तो सभी को बेहद पसंद आया। विशाल मिश्रा ने इसे संगीत देने का मन बना लिया है।