बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और भाईजान सलमान खान के बीच क्लैश होने वाला है। दोनों की फिल्में- 'पठान' और 'किसी का भाई किसी की जान' एक दूसरे से टकराने वाली हैं। वैसे यह भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के दौरान होने वाली है। दरअसल, जिस दिन क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान का युद्ध होगा उसी दिन बॉलीवुड के दोनों खान के बीच टक्कर होगी। मसलन, भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन ही दोनों की आगामी फिल्म का टीजर जारी होगा। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान और सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में शाहरुख कैमियो करने वाले हैं।