फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सलमान ने कहा मैं कमलनाथ को वोट देता

Sat, 15 Dec 2018 12:47 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर राजनीतिक हस्तियों के साथ गलबहियां करते हुए दिख जाते हैं। वहीं अब सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें वह हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ की तारीफ कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अगर मैं छिंदवाड़ा से होता तो कमलनाथ को वोट देता।

 

विज्ञापन

2 of 5
salman khan

इंटरव्यू में सलमान ने एक सवाल के जवाब में कहा था, मैं मुंबई (बांद्रा) से आता हूं। एमपी और एमएलए प्रिय दत्त और बाबा सिद्दीकी हैं। वो यहां अच्छा काम कर रहे हैं और मैं उनको वोट देता हूं। सलमान कहते हैं कि, मैं यह नहीं देखता कि कौन नेता किस पार्टी का है। जो व्यक्ति अच्छा काम करता है मैं उसको वोट देता हूं।

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Facebook
वह आगे कहते हैं कि अगर मैं छिंदवाड़ा की बात करूं तो, मैं बिना किसी झिझक के कमलनाथ को वोट दूंगा। अगर मैं गोंदिया में रहता तो निश्चित ही प्रफुल्ल पटेल को वोट करता। यह दोनों मेरे दोस्त हैं और मुझे काफी पसंद हैं।

4 of 5
Salman Khan

बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की है। 11 दिसंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस में सीएम पद को लेकर माथापच्ची चल रही थी। मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों के नामों का चर्चा हो रही थी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से कमलनाथ के नाम पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan

वहीं जब बात दंबग बाबू सलमान खान की करें तो, वह इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता की भूमिका को निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डॉयरेक्टर अली अब्बास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें