फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बातों को भुलाकर सलमान ने क्यों की बहन के पूर्व पति की तारीफ, जानिए

Sun, 26 Nov 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
fukrey returns - फोटो : fukrey returns
सुपरस्टार सलमान खान किसी की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते। इंडस्ट्री में ऐसा मशहूर है कि जब सलमान किसी के साथ दोस्ती निभाने पर आते हैं तो उसकी हर संभव मदद करते हैं। एक बार फिर से सलमान ने मुंबई के महबूब स्टूडियो में सबको चौंका दिया।

पढ़ें: Fukrey Returns Trailer: फिर 'भोली पंजाबन' ने बिछाया जाल, चंगुल में फंस गए 'चूचा एंड गैंग'
विज्ञापन

2 of 5
fukrey returns - फोटो : fukrey returns
इस बार सलमान खान ने पुरानी कड़वी यादों को भूला दिया और महबूब स्टूडियो में 'फुकरे रिटर्न्स' की टीम के साथ मिलने जा पहुंचे। दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग भी महबूब स्टूडियो में कर रहे हैं।  
  The Fukras can't hold their Excitement 😍😍 when the Super Amazing @BeingSalmanKhan Sir Gives the mosttt amazing Surprise ❤️❤️ Thank you so much Sir!! We Love You!!❤️❤️#fukreyreturns pic.twitter.com/7YrXhERaxi — Varun'Choocha'Sharma (@varunsharma90) November 25, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
Fukrey Returns
सलमान को देखकर 'फुकरे रिटर्न्स' की टीम का उत्साह बढ़ गया। फिल्म के एक्टर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को अपनी फिल्म के आने वाले गाने की पहले झलक दिखाई। जिसे देखकर सलमान ने पुलकित की तारीफ की।

4 of 5
Fukrey Returns
बता दें कि पुलकित सम्राट सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा के पूर्व पति हैंं। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों अलग हो गए थे। दरअसल, पुलकित एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लग गए थे, जिसे लेकर सलमान और पुलकित के बीच काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fukrey Returns
गौरतलब है कि 'फुकरे रिटर्न्स' इस साल 8 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में पुलकित सम्राट, मनोज सिंह, अली फजल के साथ रिचा चड्ढा भी हैं। इस फिल्म को मृघदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें