फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप होने के बाद भी बॉबी देओल का साथ नहीं छोड़ रहे सलमान, मिलते ही चांस जमकर दिखाया डांस

Sat, 02 Mar 2019 11:03 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, bobby deol - फोटो : instagram
सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। अब सलमान का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सलमान खान का ये वीडियो सोहेल खान की टीम मुंबई हीरोज के जीतने के बाद का है। दरअसल, मुंबई हीरोज सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का किस्सा है। मुंबई हीरोज की जीत के बाद सलमान खान खुशियां मनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बॉबी देओल, साकिब सलीम, रितेश देशमुख, डेजी शाह और बादशाह दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan Sohail Arbaaz - फोटो : instagram
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के इस मैच में मुंबई हीरोज ने बंगाल टाइगर्स को हरा दिया। जाहिर है ऐसे में सलमान खान का जश्न मनाता तो बनता ही है। वीडियो में सलमान खान, बॉबी देओल और रितेश देशमुख जुड़वा फिल्म के गाने 'चलती है क्या नौ से बारह' पर डांस कर रहे हैं। बॉबी देओल सलमान की वजह से दोबारा फिल्मों में वापसी करने में कामयाब रहे। फिल्म रेस भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान अभी भी पूरा भरोसा जताए हुए हैं।
 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने जब से सिनेमा के 'सुल्तान' सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने का ऐलान किया है, हर तरफ इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में भंसाली की हीरोइन कौन होगी? भंसाली की फिल्मों बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के जरिए हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बन चुकीं दीपिका पादुकोण का नाम इस रेस में सबसे आगे लिया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका के पास इस फिल्म को तुरंत शुरू करने के लिए डेट्स नहीं हैं। सलमान की कद काठी के हिसाब से भी दीपिका का ये किरदार कर पाना मुश्किल है। प्रियंका चोपड़ा जरूर लगातार भंसाली से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें