फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण

Sun, 23 Mar 2025 06:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Film Sikandar Movie: सलमान खान इस बार ईद के अवसर पर फैंस को ईदी दे रहे हैं। अभिनेता की फिल्म 'सिकंदर' आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म हिट साबित होगी। इसकी कुछ खास वजह जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
'सिकंदर' - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का दर्शकों को बेकरारी से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर आज रविवार को रिलीज हुआ है। यह एक्शन फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ जमेगी। फिल्म को लेकर काफी उम्मीदे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह हिट होगी। इन अटकलों में कितनी सच्चाई है यह तो रिलीज के बाद ही साफ होगा। फिलहाल दर्शकों को यह फिल्म क्यों पसंद आ सकती है, इसकी खास वजहों पर नजर डाल लेते हैं।

Sikandar Trailer: 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने एक्शन से लूटी महफिल तो कभी गरीबों के बने मसीहा
विज्ञापन

2 of 6
सिकंदर फिल्म - फोटो : एक्स-@@NGEMovies
मौका भी है और दस्तूर भी
सलमान खान की फिल्म है। उस पर भी एक्शन फिल्म है। और सोने पर सुहागा ये है कि ईद के अवसर पर दस्तक दे रही है। कुल मिलाकर मौका भी है और दस्तूर भी। त्योहार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिल सकता है। बता दें कि 'सिकंदर' रविवार 30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sikandar Trailer Launch: ‘सिकंदर’ के इवेंट पर नए लुक में पहुंचे सलमान, प्रोड्यूसर साजिद को भी पहचानना मुश्किल
विज्ञापन

3 of 6
'सिकंदर' - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
साउथ का तड़का
फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ के नामी निर्देशक एआर मुरुगदास ने संभाली है। साउथ के निर्देशक का होना यूं तो हिट की गारंटी नहीं, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं कि साउथ के निर्देशकों पर दर्शकों का भरोसा बढ़ा है। ऐसे में उम्मीद तो जताई जा सकती है। फिर 'जवान' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों का उदाहरण भी है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

4 of 6
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
भाईजान से दर्शकों की मोहब्बत और बिश्नोई को ललकार
सलमान खान का एक अलग दर्शक वर्ग है, जो भाईजान पर जान छिड़कता है। फिर पिछले काफी वक्त से बिश्नोई की धमकियों के चलते उनकी निजी जिंदगी में काफी तनाव रहा है। अभिनेता के प्रति सहानुभूति कहें या प्यार थिएटर में फैंस का सैलाब उमड़ सकता है। शायद इस तरह बिश्नोई को यह मैसेज भी हो कि सलमान खान के साथ करोड़ों हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान का एक्शन
दर्शकों सलमान खान की हर तरह की फिल्में पसंद हैं। रोमांटिक, कॉमेडी या फैमिली ड्रामा, मगर उन्हें एक्शन में देखने का क्रेज अलग है। अभिनेता की एक्शन फिल्में पसंद की जाती हैं। फिर हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भी एक्शन का बोलबाला है। शुरुआत से दावे किए जा रहे हैं कि 'सिकंदर' में धांसू एक्शन सीक्वेंस हैं। ऐसे में यह भी दर्शकों को लुभाने की एक वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब
दर्शकों में भी एक प्रतिस्पर्धा हो सकती है
अच्छा काम दर्शकों की तारीफ पा ही लेता है। मगर, इन सबसे हटकर सुपरस्टार्स के फैंस भी पसंदीदा एक्टर की फिल्म को हिट कराने के लिए एड़ी चोटी का जो लगा लेते हैं। बीते दिनों की फिल्मों से तुलना करनें तो 'पठान', 'एनिमल', 'पुष्पा 2' ब्लॉकबस्टर रहीं। फिर अब 'छावा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसी संभावनाएं हैं कि 'सिकंदर' को भी सलमान खान के फैंस हिट कराने के लिए पूरा जोर लगा दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें