सलमान खान की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। अब सलमान की 'भारत' का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। सलमान खान की ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है । सलमान खान और कटरीना कैफ को सबसे बड़ी ईदी मिली है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
फिल्म ‘भारत’ की रिलीज से पहले ट्रेड एनालिस्ट मान रहे थे कि भारत और साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड-कप मैच का प्रभाव भाईजान की फिल्म पर पड़ेगा, हालांकि सलमान खान के स्टारडम के आगे सब कुछ फेल हो गया । 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की है ।
फिल्म को मिली इतनी बंपर ओपनिंग के बाद सलमान खान ने ट्वीट कर दर्शकों को धन्यवाद दिया है । सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरी तरफ से सभी को बिग थैंक-यू... आप सबने मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है, जिससे मैं काफी खुश हूं। हालांकि मुझे इस बात का सबसे ज्यादा गर्व है कि जब फिल्म के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था तब हर कोई खड़ा हो गया। अपने देश का इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता है। जय हिंद, जय भारत...’
4 of 5
bharat film
- फोटो : social media
बता दें कि इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है । 'भारत' दर्शकों के सामने हमारे देश की एक ऐसी भावुक कहानी पेश करती है, जिससे सभी की आंखें नम हो जाती हैं। दर्शकों के अनुसार, ‘सलमान खान और कटरीना कैफ ने ईद के मौके पर एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर दी है, जिसे बूढ़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई इन्जॉय कर सकता है।’
फिल्म में कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर के काम की भी बहुत तारीफ हो रही है । इसके अलावा सलमान आज अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए । 'भारत' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान के बॉडीगार्ड ने एक बच्चे के साथ बदसलूकी की । जिसे देख सलमान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बॉडीगार्ड को थप्पड़ मार दिया। साथ ही उसे नौकरी से भी निकाल दिया।