सलमान खान पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस के 'दबंग' बने हुए थे। उनकी फिल्में आते ही साथ सुपरहिट हो जाती हैं। थियेटर हाउसफुल जाते हैं और बंपर कलेक्शन होता है लेकिन इस बार सलमान की फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। 'ट्यूबलाइट' को लेकर फैंस में काफी बेसब्री थी लेकिन उनकी फिल्म तो भक-भक कर भी नहीं जल पाई। 'ट्यूबलाइट' के चक्कर में सलमान को क्या-क्या नहीं सहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
'ट्यूबलाइट' फिल्म का सीन
सलमान की फिल्में जहां अपने तीसरे ही दिन 100 करोड़ का बिजनेस कर लेती हैं वहीं ट्यूबलाइट रेंग-रेंग के अपने छठवें दिन बड़ी मुश्किल से 100 करोड़ कमा पाई। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों को भी 'ट्यूबलाइट' कोई खास पसंद नहीं आई।
#Tubelight has underperformed on Eid... Generally, Salman films set new records/do roaring biz on Eid, but it's an exception this time...
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 27, 2017
विज्ञापन
3 of 7
'ट्यूबलाइट' फिल्म का सीन
अब फिल्म का हाल ये हो गया है कि इसे दर्शक भी नसीब नहीं हो रहे हैं। महीनों चलने वाली सलमान की फिल्में आज एक हफ्ता भी बड़े पर्दे पर नहीं टिक पा रही है। खबरें हैं कि देशभर के कई थियेटर मालिकों ने फिल्म के शोज कम कर दिए हैं।
4 of 7
'ट्यूबलाइट' फिल्म का सीन
मुंबई में जूहू के पीवीआर मालिक ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बातचीत में बताया कि उन्होंने फिल्म के 5 शो कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सलमान की फिल्मों के साथ हाल के वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ है लेकिन इस फिल्म के शोज काफी बेकार जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
'ट्यूबलाइट' फिल्म का सीन
इसके अलावा कई शहरों में फिल्म वितरकों ने फिल्म की स्क्रीन्स भी कम कर दी गई हैं। कई थियेटरों में तो फिल्म के शोज में 25 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, फिल्म के टिकट प्राइस में भी भारी कटौती की गई है।
विज्ञापन
6 of 7
'ट्यूबलाइट' फिल्म का सीन
बता दें कि सलमान खान ने 'ट्यूबलाइट' की रिलीज से पहले कहा था कि वो इस फिल्म के टिकट प्राइस कम नहीं करेंगे। उन्होंने 'जय हो' के साथ ऐसा किया था और इसका खामियाजा उन्हें कलेक्शन में भुगतना पड़ा था। अब 'ट्यूबलाइट' के टिकटों में हो रही भारी कटौती पर सलमान क्या कहना पसंद करेंगे?
इस फिल्म के कारण न ही सिर्फ सलमान को आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि उनके स्टारडम में भी कमी आई है। कोई भी निर्देशक या निर्माता सलमान के स्टारडम पर पैसा लगता है लेकिन इस फिल्म की हालत देखने के बाद सभी दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे क्योंकि भले ही 'ट्यूबलाइट' ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया हो, लेकिन फिल्म तो फ्यूज ही निकली।