पूरे देश में जब से लॉकडाउन लगा है तभी से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। बीते कुछ समय से सलमान खान खेती करने की वजह से चर्चा में हैं। जिसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।