फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स का बर्थडे पर सलमान को बंपर तोहफा, शाहरुख-विराट को पछाड़कर बने नंबर वन

Wed, 27 Dec 2017 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : SELF
अभिनेता सलमान खान के बर्थडे पर फोर्ब्स ने बंपर तोहफा दिया है। साल 2017 में सलमान ने कमाई के मामले में शाहरुख खान और विराट कोहली को पछाड़कर नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
सलमान खान की हाल ही में रिलीज फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 5 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये सलमान की 12वीं फिल्म थी। फोर्ब्स की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में सलमान ने 232.83 करोड़ की कमाई की। 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan
वहीं, शाहरुख ने 170.50 करोड़ कमाए। इसके अलावा विराट कोहली की इस साल कमाई 100.72 करोड़ रुपए रही है। हालांकि पिछले साल कोहली की कमाई 134.44 करोड़ रुपए रही थी, इस लिहाज से उनकी कमाई में 32.72 करोड़ रुपए की गिरावट हुई है। 

4 of 5
Salman Khan
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खान सलमान खान लगातार दूसरे साल पहले नंबर हैं। वहीं, शाहरुख खान दूसरे और चौथे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। खिलाड़ियों की बात की जाए तो टॉप 10 में सचिन तेंदुलकर पांचवें और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 8वें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat Kohli
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बंधन में बंधने वाले कोहली का जलवा अब मैदान के बाहर फोर्ब्स 2017 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि फोर्ब्स ने इस लिस्ट को बनाते वक्त इन खिलाड़ियों को विज्ञापनों के जरिये होने वाली कमाई और उनकी लोकप्रियता के आधार पर आंका गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें