फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

Thu, 28 Jul 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : solaris
ईद पर सलमान की फिल्में जबरदस्त धूम मचाती हैं। ईद पर सलमान की फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इस ईद पर 'सुल्तान' ने खूब धूम मचाई है। अगली ईद के लिए उनकी नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

2 of 7
सलमान खान अगले साल ईद पर 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को कबीर खान निर्देशित करेंगे। दरअसल इस फिल्म की शुटिंग कश्मीर में होनी थी लेकिन वहां जारी हिंसा के कारण अब शूटिंग होगी लद्दाख में।
विज्ञापन

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

3 of 7
- फोटो : twitter
कबीर खान अपनी टीम के साथ लद्दाख पहुंच गए हैं। वहीं से उन्होंने ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के श्रीगणेश की बात कही है। फिल्म में सलमान के रोल को लेकर भी बड़ी बात सामने आ रही है।

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

4 of 7
फिल्मी गलियारों में खबर है कि 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान एक ऐसे आदमी का किरदार निबाते नजर आएंगे जिसका दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं है और हर बात जिसके देर से समझ में आती है। जिसे आम बोलचाल में पगलैट भी कहते हैं और ट्यूबलाइट भी।
विज्ञापन

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

5 of 7
सलमान खान हालांकि अभी शूटिंग के लिए लद्दाख नहीं पहुंचे हैं। शुरुआती सीन दूसरे कलाकारों पर फिल्माएं जाएंगे। सलमान तीन-चार दिन में लद्दाख पहुंचेगे।
विज्ञापन

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

6 of 7
फिल्म की शूटिंग भले ही शुरू हो चुकी है लेकिन अभी हीरोइन का नाम फाइनल नहीं हो सका है। हीरोइन को चुनने में निर्देशक को पसीना आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली ईद पर 'पगलैट' बनेंगे सलमान, सामने आई पहली तस्वीर

7 of 7
दीपिका पादुकोण का नाम 'ट्यूबलाइट' के लिए आगे चल रहा था लेकि अब खबर है कि दीपिका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें