सलमान खान को लेकर फैंस को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार रहा है वो है उनकी शादी। फैंस को इतना इंतजार उनकी फिल्मों का भी नहीं है जितना कि उनकी शादी का। यहां तक कि सलमान के परिवार वाले और बाकी को-स्टार्स भी उनकी शादी को लेकर ही एक्साइटेड दिखे।
आहिल के जन्मदिन ने सलमान की होने वाली दुल्हन की पोल खोल दी है। वो लड़की जन्मदिन की पार्टी में सलमान की मां के साथ इतनी नजदीकी से दिखी कि लगा मानों उनकी बहू हो।
विज्ञापन
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
2 of 9
सलमान खान
ये तस्वीरें बता रही हैं कि सलमान खान को अपनी दुल्हनिया मिल ही गई है। जी हां, यहां किसी और की नहीं बल्कि यूलिया वंतूर की ही बात हो रही है। यूलिया जिस तरह मालदीव में आहिल के जन्मदिन पर सलमान के परिवार के साथ एक्टिव दिखी, उससे पक्का हो रहा है कि सलमान उनसे ही शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
3 of 9
सलमान खान और यूलिया वंतूर
यूं भी यूलिया सलमान और उनकी मां के साथ जिस पोज में नजर आती हैं, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि सलमा और सलमान ने उन्हें बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया है।
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
4 of 9
मालदीव में परिवार और यूलिया के साथ सलमान खान
यूलिया वंतूर हर जगह सलमान के साथ ही नजर आती हैं। इतना ही नहीं खान परिवार के हर छोटे-बड़े फंक्शन में यूलिया को खास अहमियत दी जाती है। हाल ही में यूलिया सलमान खान और उनके पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए भी गईं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें भी आईं लेकिन बाद में वो अफवाह साबित हुईं।
विज्ञापन
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
5 of 9
सलमान खान, यूलिया वंतूर
सलमान और यूलिया बेशक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ना कहें लेकिन जिस तरह से यूलिया सलमान का साया बनकर रहती हैं और जिस तरह से खान परिवार में उनकी पैठ है उसे देखकर तो यही लगता है कि यूलिया ही खान परिवार की दुल्हनिया बनेंगी।
विज्ञापन
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
6 of 9
परिवार और यूलिया वंतूर के साथ सलमान खान
यूलिया सलमान एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं और इसी की वजह से कुछ वक्त पहले दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आईं थीं। कहा गया था कि सलमान को यूलिया का पहनावा पसंद नहीं और यूलिया भी सलमान की जॉइंट फैमिली में एडजस्ट नहीं कर पा रहीं थीं। इसी के चलते यूलिया वापस रोमानिया लौट गईं। लेकिन कुछ वक्त बाद दी यूलिया सलमान की जिंदगी में वापस आ गईं।
विज्ञापन
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
7 of 9
salman iulia
वापस आने के बाद से सलमान ने यूलिया के करियर की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ले ली। यूलिया ने ना सिर्फ अपना एल्बम रिलीज किया बल्कि कई रिएलिटी शोज में भी वो नजर आईं। सलमान बेशक यूलिया के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार ना कर पा रहे हों, लेकिन यूलिया सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।
8 of 9
salman iulia
यूलिया आज सलमान की जिंदगी में कुछ उसी तरह से शामिल हैं जैसे एक वक्त पर संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या राय थीं। यूलिया को सलमान की मां सलमा बेहद पसंद करती हैं और अक्सर दोनों को साथ में देखा गया है।
ये लड़की बनेगी सलमान खान की दुल्हनिया, परिवार वालों को भी है पसंद
9 of 9
सलमान खान, यूलिया वंतूर
यूलिया सलमान की मां का ठीक वैसे ही ध्यान रखती हैं जैसे एक बहू रखती है। यूलिया और सलमान के परिवार के बीच कई ऐसे इशारे देखने को मिल रहे हों जो इस बात को पुख्ता करते हैं कि यूलिया ही सलमान की दुल्हनिया हैं।