aayush sharma
- फोटो : file
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान इससे पहले भी कई चेहरे बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। उनका कहना है, "मेरे कई दोस्त और रिश्तेदार हैं, लेकिन मैं सभी के बच्चों को लॉन्च नहीं कर रहा हूं। जिन्हे भी मैं लॉन्च करता हूं या किया है, उन सभी ने मेरी हामी पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।' पिछले साल भी सलमान ने अपने बहनोई आयूष शर्मा को फिल्म 'लवयात्री' से लॉन्च किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।