फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पर बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स दे चुके हैं बेतुके बयान, एक स्टार ने कहा था इसके बदले मिलती है रोटी

Fri, 18 May 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman and saroj
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। कोई कभी किसी ड्रेस को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ जाता है तो कोई अपने बेतुके बयानों से। हाल ही में 'पद्मावत' एक्टर जिम सरभ रेप से संबंधित जोक सुनाकर लोगों के गुस्से का शिकाए हुए। हालांकि जिम ऐसे पहले स्टार नहीं हैं जिन्होंने रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर इस तरह से बयान दिया हो। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे कौन से एक्टर हैं जो बलात्कार पर बेतुके बयान देकर ट्रोल हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan
सलमान खान
फिल्म 'सुल्तान' के वक्त सलमान ने ऐसा कुछ कहा जिसके बाद काफी विवाद हो गया था। सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था - 'सुल्तान की शूटिंग के दौरान जब वह अखाड़े से बाहर आते थे तब उन्हें रेप पीड़िता जैसा महसूस होता था हालांकि अपने बयान के तुरंत बाद सलमान ने कहा था कि मुझे लगता है कि मुझे यह नहीं कहना चाहिए था।' मगर तब तक देर हो चुकी थी। इस बयान की वजह से सलमान यूजर्स के निशाने पर आ गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
Rakhi sawant
राखी सावंत
हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली आइटम गर्ल राखी सावंत भी रेप पर बयान देकर ट्रोल हो चुकी हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा था,  'फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता। जो होता है सहमति से होता है। आज कल तो लड़कियां कहती हैं, कुछ भी कर लो, मुझे काम दे दो। इसमें प्रोड्यूसर्स की क्या गलती है?'

4 of 6
Saroj Khan
सरोज खान
इस लिस्ट में फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम भी शामिल है। सरोज खान ने कहा था -' हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है, रेप करके छोड़ तो नहीं देता। ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है। अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो न आए।'  
विज्ञापन

5 of 6
Kirron Kher
किरण खेर
22 साल की लड़की के साथ चंड़ीगढ़ में रेप किया गया था। इस खबर के आते ही अफरा-तफरी मच गई थी। उस वक्त किरण खेर की जुफान ऐसी फिसली कि वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। किरण खेर ने कहा था - 'जब हम मुंबई में रहते थे तो और कहीं जाने के लिए टैक्सी लेते थे, तो अपनी सुरक्षा के लिए जो भी साथ में पहुंचाने आता था उसे टैक्सी का नंबर लिखा देते थे क्योंकि हम अपनी सुरक्षा चाहते थे। ' इस बयान के बाद लोगों ने कहा था कि किरण को मुद्दे की गंभीरता समझनी चाहिए थी न कि ऐसा हल्का बयान देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jim sarabh
जिम सरभ
'पद्मावत' फिल्म से रातोंरात सुर्खियों में आए जिम सरभ एक वीडियो को लेकर विवाद में फंस गए हैं। इस वीडियो में जिम सरभ रेप से संबंधित जोक सुना रहे हैं जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में जिम सरभ कह रहे हैं - 'अगर मेरा रेप 12 प्रॉस्टीट्यूट कर देें और उसके बाद मैंने शराब पी ली तो पंजाबी लड़का कहेगा मैं भी।' इस वीडियो के वायरल होते ही जिम और कंगना यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो वायरल होते ही जिम ने अपने बयान पर सफाई भी दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें