फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सात गानों को सुन याद आ जाएगा 90s का दौर, बीस साल बाद भी हैं सुपरहिट

Mon, 27 Jan 2020 11:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
90 के दशक के हिट गाने - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपका बचपन भी 90 के दशक में बीता है तो बॉलीवुड के उस दौर के कई गाने आज भी आपकी यादों में होंगे। यही नहीं इनमें से कई गानों को आज भी सुनना उतना ही पसंद करते होंगे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ गानों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें रिलीज हुए करीब 20 साल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
salman khan - फोटो : social media
गाना- ओ ओ जाने जाना
फिल्म- प्यार किया तो डरना क्या (1998)

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की। इस गाने में सलमान का शर्टलेस अवतार युवाओं को खूब भाया था। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान के अलावा काजोल, अरबाज खान और धर्मेंद्र की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन सोहेल खान ने किया था।
विज्ञापन

3 of 8
govinda - फोटो : social media
गाना- अंखियों से गोली मारे
फिल्म- दूल्हे राजा (1998)

गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी पर फिल्माया गया गाना सुपरहिट रहा था। कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में कादर खान, प्रेम चोपड़ा और जॉनी लीवर भी अहम भूमिकाओं में थे। गोविंदा की हिट फिल्मों का जिक्र जब भी होता है इस फिल्म का नाम लिस्ट में होता है।

4 of 8
बॉबी देओल
गाना- सोल्जर (टाइटल ट्रैक)
फिल्म- सोल्जर (1998)

अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी 'सोल्जर' उस साल की बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में बॉबी देओल के साथ प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिका थी। बतौर मुख्य अभिनेत्री प्रीति जिंटा की ये डेब्यू फिल्म थी। प्रीति जिंटा इससे पहले मणिरत्नम की 'दिल से' में छोटे से रोल में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

5 of 8
kuch kuch hota hai - फोटो : social media
गाना- कोई मिल गया
फिल्म- कुछ कुछ होता है (1998)

दोस्ती और प्यार पर बनी ये फिल्म युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

6 of 8
dil se - फोटो : social media
गाना- छैंया-छैंया
फिल्म- दिल से (1998)

गुलजार के लिखे बोल और एआर रहमान के संगीत से सजा ये गाना बॉलीवुड के यादगार गानों में से एक है। इस गाने में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
govinda - फोटो : social media
गाना- मखना
फिल्म- बड़े मियां छोटे मियां (1998)

गोविंदा और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया ये गाना उस दौर में सुपरहिट रहा था। फिल्म में गोविंदा और अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे। इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था 
विज्ञापन

8 of 8
aamir khan - फोटो : social media
गाना- आती क्या खंडाला
फिल्म- गुलाम (1998)

गाने में आमिर खान ने पहली बार अपनी आवाज दी थी। रानी मुखर्जी के लिए अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी। ये गाना साल के चार्टबस्टर गाने में से एक था।  

सुष्मिता सेन के साथ इस निर्देशक का रहा अफेयर, ब्रेकअप के बाद की थी सुसाइड की कोशिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें