फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये 8 फिल्में पाकिस्तान में बैन, एक तो हाफिद सईद ने रिलीज होने नहीं दी

Wed, 17 Jul 2019 05:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
films Banned In Pakistan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही हैं जो पाकिस्तान में बैन कर दी जाती हैं यानी वहां सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जातीं। इनमें से ज्यादातर वो ही होती हैं जो या तो भारत-पाक रिश्तों पर बनी होती है या फिर पाकिस्तान के लिहाज से ज्यादा बोल्ड होती है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के बैन होनी की फेरहिस्त लंबी है। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों में से रुबरू करवाते हैं जो पाकिस्तान में बैन हो गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Kyaa Kool Hain Hum 3 - फोटो : social media
फिल्म- है क्या कूल हैं हम 3
बोल्ड कॉमेडी फिल्म है क्या कूल हैं हम 3 को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया था। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड इस फिल्म में कई आपत्तिजनक, अश्लील सीन और डायलॉग होनी की वजह से बैन लगा दिया था। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 9
Phantom - फोटो : file photo
फिल्म- फैंटम
साल 2015 में आई सैफ अली और कैटरीना की फिल्म फैंटम का भी पाक में यही हाल हुआ था। 26/11 मुंबई हमलों के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म के लिए जमात-उद-दावा के मुखिया और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने लाहौर के कोर्ट में एक अर्जी दी थी कि इस फिल्म को पाक में न रिलीज किया जाए क्योंकि यह देश में गलत संदेश देती है।

4 of 9
ek tha tiger - फोटो : file photo
फिल्म- एक था टाइगर
2012 में ही सलमान-कैट की फिल्म एक था टाइगर को भी इसलिए बैन किया गया था क्योंकि इसमें पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में भी दिखाया गया था।
विज्ञापन

5 of 9
baby - फोटो : file photo
फिल्म- बेबी
फैंटम से पहले अक्षय कुमार की फिल्म बेबी भी बैन की गई थी क्योंकि उनके मुताबिक यह फिल्म मुसलमानों की गलत छवि पेश करती है। फिल्म बेबी साल 2015 में आई थी।
 
विज्ञापन

6 of 9
Raanjhanaa - फोटो : social media
फिल्म- रांझणा
2013 में सोनम कपूर की फिल्म रांझणा को यह तर्क दे कर बैन किया गया था कि फिल्म में एक मुस्लिम लड़की की गलत छवि दिखाई गई है जो हिंदू पुरुष से प्यार कर बैठती है।
विज्ञापन

7 of 9
Bangistan - फोटो : social media
फिल्म- बैंगिस्तान
रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट की फिल्म बैंगिस्तान को भी एंटी-मुस्लिम और एंटी-पाकिस्तान करार देते हुए पाक में बैन कर दिया गया था। ये फिल्म भी साल 2015 में आई थी। 

8 of 9
Agent Vinod - फोटो : social media
फिल्म- एजेंट विनोद
2012 में सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद को भी अपनी कहानी के चलते पाक में बैन होना पड़ा था। इस फिल्म में आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर आधारित थी।
विज्ञापन

9 of 9
Naseeruddin Shah, Vidya Balan - फोटो : social media
फिल्म- द डर्टी पिक्चर
2011 में विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर को इसलिए बैन किया गया था क्योंकि फिल्म के कई आपत्तिजनक दृश्यों को दर्शकों को दिखाना गलत माना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें