फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्पः 100 करोड़ से ज्यादा कमाती हैं इन सितारों की फिल्में, आज तक नहीं मिला फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Fri, 07 May 2021 12:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में जबरदस्त अभिनय करने वाले सितारों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। साथ ही उनके अभिनय को और प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें कई तरह के अवॉर्डस से भी नवाजा जाता है।बॉलीवुड अवॉर्ड्स की बात की जाए तो फिल्मफेयर अवॉर्ड को सबसे बड़ा माना जाता है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे राज कपूर, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। हालांकि बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जिनकी फिल्में तो 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करती है, लेकिन आज तक उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter
अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक सारे तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं। हीरो के साथ साथ खलनायक के किरदार में भी अक्षय कुमार ने खूब सुर्खिया बटोरीं। ये बात हैरान करती है कि अक्षय कुमार को आज तक फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला। हालांकि इसके लिए वो कई बार नॉमिनेट जरूर हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन

अजय बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो में से एक हैं जिनके अभिनय का जादू अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।अजय देवगन हर किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। एक तरफ तो वो एक्शन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं गोलमाल की कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसा कर लोट पोट कर देते हैं। अजय देवगन की फिल्में जबरदस्त हिट होती हैं, लेकिन उन्हें भी आज तक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला। हालांकि अजय दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान

कभी प्रेम तो कभी राधे बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले दबंग खान यानी सलमान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान की फिल्में 300 करोड़ रुपये तक का बिजनेस करती है, लेकिन आज तक उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला। साल 1989 में उन्हें 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। वहीं 'कुछ कुछ होता है' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : instagram/suniel.shetty
सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने अपने एक्शन से लोगों को दीवाना बनाया। सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि खलनायक और कॉमेडी किरदार निभाकर भी सुनील ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। सुनील ने बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड जरूर अपने नाम किया है, लेकिन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड वो आज तक नहीं जीत पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें