सोनम कपूर के रिसेप्शन में ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसे सलमान खान अभी तक नहीं भूल पाए हैं । दरअसल, ऋषि कपूर ने सलमान की भाभी सीमा खान के साथ बदतमीजी से बात की थी । ऋषि को इस बात का बुरा लगा था कि सलमान कभी उन्हें सम्मान नहीं देते ।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
हाल ही में जब सलमान 'रेस 3' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे तो उनसे अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और ऋषि कपूर के काम के बारे में पूछा गया । ये तीनों ही स्टार 50 की उम्र पार करने के बाद भी कमाल की एक्टिंग करते हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान
इस पर सलमान ने बिग बी और अनिल कपूर के बारे में तो अच्छे से बात की लेकिन जब ऋषि कपूर के बारे में पूछा गया तो वो दो बार बोले- 'कौन'.. 'कौन' । सलमान ने ऋषि कपूर का नाम लिए बिना बताया क्यों वो हमेशा उन्हें रिसपेक्ट नहीं देते हैं ।
4 of 6
सलमान खान
उन्होंने कहा, 'अगर कोई लगातार मेरी या मेरे परिवारवालों की बेइज्जती करेगा तो मैं उसे कभी सम्मान नहीं दूंगा । कुछ एक-दो परिवार हैं जिनके लिए मेरे मन में कोई इज्जत नहीं है । कुछ लोग भी ऐसे हैं जिनका मेरे घर में स्वागत कभी नहीं होगा ।'
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
'मुझे पता है कि इंडस्ट्री में वो सीनियर हैं और मैं जूनियर हूं । उनका अपमान नहीं करना चाहिए । अगर आप उनके साथ काम कर चुके हैं तब तो बिल्कुल भी नहीं । लेकिन अगर सामने वाला आपको बेवकूफ समझने लगे तो ये करना पड़ता है ।'
बता दें कि सोनम कपूर के रिसेप्शन में ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी सीमा खान से सलमान के बिहेवियर को लेकर शिकायत की थी । ये बात बहस में बदल गई । जब सीमा ने सलमान को ये बात बताई तो वो काफी नाराज हुए । इसके बाद ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने सलमान के परिवार से माफी भी मांगी थी ।